Author: admin

जाति प्रमाण पत्र बनाने स्कूलों में चलाया जा रहा विशेष अभियान अध्ययन के दौरान ही विद्यार्थियों को मिल रहा स्थाई जाति प्रमाण पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम के तहत जिले में शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी और शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जाति प्रमाण पत्र प्रदाय अभियान के तहत स्कूल के छात्र छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष रूचि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ। आज भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ ने भारत माता चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, जिसमें आरक्षण विरोधी बताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिससे पुलिस से झूमा झपटी देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा है कि वह ‘आरक्षण हटा देंगे। ये वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 03 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 22 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव और रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार रूपए की लागत सेे उरला में खेल मैदान का विकास कार्य, 88 लाख 47 हजार रूपए लागत सेे सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले से लगे राजिम के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में तीन दंतैल हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है, घटना सोरिद करपीदादर मार्ग की है, बताया गया है कि वन अमला के हाई अलर्ट के बाद भी ग्रामीण कुमार मरकाम जंगली मशरूम तोड़ने जंगल गया था, जहां अचानक तीन हाथियों ने हमला कर दिया और दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, लोग दहशत में घटना के बाद तीनो हाथी महासमुंद जिला चले गए है, क्षेत्र में हाई अलर्ट अब भी जारी है।

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने एक विशेष आदेश जारी किया है, जो कि आज से ही लागू है। इसके तहत, भारत में बेचे जाने वाले सभी एल्युमीनियम वायर रॉड्स औररोल्ड प्रोडक्ट्स, जैसे- शीट्स, प्लेट्स और स्ट्रिप्स को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित किया जाना अनिवार्य है। ऐसे में, वेदांता एल्युमीनियम ने घोषणा की है कि वह इन प्रोडक्ट्स के लिए बीआईएस प्रमाणन प्राप्त करने वालीभारत की पहली और एकमात्र कंपनी है। यह प्रमाणीकरण छत्तीसगढ़ में कंपनी के बाल्को प्लांट और ओडिशा स्थित कंपनी की झारसुगुड़ा इकाई में निर्मित किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के लिए मिला है। भारतीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 23.09.2024 को प्रार्थी गणेश चंद्रवंशी पिता अर्जुन चंद्रवंशी उम्र 31 साल साकिन गड़ई थाना पांडातराई हाल सहायक परियोजना परिक्षेत्र पंडरिया सर्किल प्रभारी कुकदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 22.09.24 को रात्रि मैं ग्राम डालामोहा के कुदुर झोरी नाल में रेत का अवैध उत्खनन की मुखबीर सूचना मिलने पर अपने वरिष्ठ अधिकारी रेंजर रविकांत चंद्रा को अवगत कराकर आदेशा नुसार अपने स्टाफ अनिल कुर्रे, विनायक मानव मरावी, दिनेश कुमार वर्मा, एवं चौकीदार लमान बैगा को लेकर रात्रि करीब 10:30 बजे अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु कार्यवाही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग स्थित चंड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक गजेंद्र यादव, आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जीतेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।

Read More

नागरिकों से रखें अच्छा व्यवहार, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करें’उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य के सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को प्रदेश के नए उभरते शहरों की अपेक्षाओं और भावी जरूरतों के मुताबिक विकास कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों से अच्छा व्यवहार और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले का रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर दशहरा चार अगस्त से शुरू हो चुका है। बस्तर दशहरा समिति के पदेन अध्यक्ष बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व मे मांझी-मुखिया एवं समिति के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित राजधानी के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। रियासत कालीन बस्तर दशहरा अनवरत 616 वर्षाे की अपनी अनूठी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। बस्तर दशहर में इस वर्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में दुकान के सामने भीख मांगने का नाटक कर रही चार महिलाओं के एक गिरोह ने शातिर अंदाज में दुकानदार के गले से सोने की चेन पार कर दी। दुकानदार को इसका पता बहुत देर बाद चला, तो उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट की। इसके बाद पुलिस ने चारों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सवा लाख रुपए मूल्य की चेन बरामद की गई। वारदात मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकैट पेंड्री में हुई। बताया जाता है कि बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर में महिलाओं का एक गिरोह…

Read More