खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1155.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 27 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 602.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 625.4 मिमी, सूरजपुर में 1141.4 मिमी, बलरामपुर में 1705.4 मिमी, जशपुर में 1044.8 मिमी, कोरिया में 1110.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1077.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 953.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1179.6 मिमी, गरियाबंद में 1092.4 मिमी, महासमुंद में 960.1 मिमी, धमतरी में 1033.2 मिमी, बिलासपुर में 976.0 मिमी, मुंगेली में 1106.3 मिमी, रायगढ़ में 1088.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 724.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1206.7 मिमी, सक्ती 1043.5 मिमी, कोरबा में 1401.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1187.5 मिमी, दुर्ग में 654.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 913.4 मिमी, राजनांदगांव में 1127.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1237.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 852.2 मिमी, बालोद में 1199.4 मिमी, बस्तर में 1264.4 मिमी, कोण्डागांव में 1190.4 मिमी, कांकेर में 1421.8 मिमी, नारायणपुर में 1447.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1515.3 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

