Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गांजा के साथ महिला प्रिया साहू पकड़ी गई है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर पास एक महिला अपने पास थैले में गांजा रखीं है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की महिला की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रिया साहू निवासी देवारपारा तेलीबांधा रायपुर का…

Read More

देश के 21 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल देंगे मनोहारी प्रस्तुति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का देवगुड़ी में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी, जनजातीय चित्रकला प्रदर्शनी के साथ-साथ देश के 21 राज्यों के 28 आदिवासी नर्तक दलों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों को जनजातीय गौरव…

Read More

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में आपका योगदान बेहद सराहनीय : विधायक दीपेश साहू खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बाल दिवस के खास मौके पर बेमेतरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के सम्मान में नगर पालिका के टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ने राज्य के 9 खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 में भाग लेने के लिए किया है। यह चैंपियनशिप 15 से 17 नवंबर 2024 तक गोवा के पेडम इंडोर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के कई प्रतिभाशाली एथलीट भाग लेंगे। इसमें दंतेवाड़ा जिले से भी 5 खिलाड़ी संदीप साह सीनियर वर्ग (70 किग्रा), आनंद ठाकुर सब जूनियर (45 किग्रा), पुष्पा नायक जूनियर (46 किग्रा),भावना निषाद सीनियर (40 किग्रा), नूपुर ठाकुर जूनियर (51.7 किग्रा),निरांजलि सोनी जूनियर (55 किग्रा) शामिल हैं। इससे पहले भी इन सभी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम करपीदादर थाना फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचन मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गवाह धुषण कमार, सुखवंतीन बाई कमार, भीगंतीन बाई कमार, दयालू राम कमार से पुछताछ कर कथन लिया, जिन्होने बताया कि 13 नवंबर की सुबह सूचना मिली कि राजकुमारी की मृत्यु हो गई है, काठी में आ जाओ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार संचालित स्टेट ऑफ प्लान एक्शन कैलेण्डर 2024 के तहत एवं बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की मार्गदर्शन में व श्रीमती निधि शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में शास. प्राथमिक व माध्यमिक शाला सिंधौरी, शास. प्राथ. नवीन शाला वार्ड क्रमांक 12 में विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन कर ’14 नवम्बर, 2024 को बाल दिवस’ के रूप में मनाया गया। उक्त दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अच्छी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत तोयलंका में आज गुरूवार काे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। शिविर में जिला स्तरीय विभिन्न विभाग जैसे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुधन विभाग, महिला में बाल विकास विभाग, क्रेडा विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, जिला सहकारी समिति समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग, रेशम विभाग, अग्रणी बैंक एवं स्वास्थ्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएंडॉ. महंत ने कहा कि गुरू नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू थे। उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल धर्म विशेष के लिए बल्कि पूरी मानव जाति को सही दिशा दिखाती है। इसलिए उनके जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है। गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 ई. में हुआ था। गुरू नानक देव ने मूर्ति पूजा का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के अनंतपुर: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में गुरूवार 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना अनंतपुर की पुलिस भी बच्चों के बीच मौजूद रही और बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करने व अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित कर कई जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के छायाचित पर शिक्षकगण द्वारा मार्लापण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई। काेंड़ागांव एसपी वाय.अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के निर्देश, एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन पर बाल दिवस के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को धरमपुरा स्थित महात्मा गांधी महिला एवं बाल कल्याण संस्थान में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुये। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी बालिका आश्रम में छोटे छोटे बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने डांस, फैंसी ड्रेस, कविता एवं अन्य प्रस्तुति दी। अतिथियों ने बच्चों के सार्थक प्रयास की सराहना की।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर बाल दिवस…

Read More