खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को धरमपुरा स्थित महात्मा गांधी महिला एवं बाल कल्याण संस्थान में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुये। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी बालिका आश्रम में छोटे छोटे बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने डांस, फैंसी ड्रेस, कविता एवं अन्य प्रस्तुति दी। अतिथियों ने बच्चों के सार्थक प्रयास की सराहना की।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस की सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्हाेने कहा कि महात्मा गांधी महिला एवं बाल कल्याण संस्थान सन् 1975 से लगातार संचालित है। संस्थान में लगातार बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। संस्थान में 10 बाल-बाड़ी संचालित हो रही है। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक व शानदार प्रस्तुति दी है । सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, संस्था को सही ढंग से संचालित करने के लिए शासन स्तर पर चर्चा कर सार्थक प्रयास किया जायेगा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष केएम नायडू, विद्याशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, अखिलेश मिश्रा, सचिव अंजूम खान एवं संस्था के शिक्षक उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

