Author: admin

कलेक्टर ने किसानों का किया स्वागत इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर शुरू की धान तौलाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा…

Read More

कोरोंना के समय लोगों को दवा चाहिए थी, तब भूपेश सरकार शराब बेच रही थी: भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने शराब के लिए आबकारी विभाग द्वारा ‘मनपसंद’ एप लॉन्च किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया प्लेटपार्म पर आई टिप्पणी को कोरा प्रलाप बताते हुए कहा कि शराब के कारबोर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले बघेल को कम-से-कम अपना गिरेबाँ तो झाँक लेना था। श्रीवास्तव ने कहा कि शराब घोटाला और हजारों करोड़ रुपए के दीगर घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के पूर्व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक बलरामपुर जिले के कलेक्टर का ट्रांसफर हुआ है। इस लिस्ट में प्रियंका शुक्ला का भी नाम शामिल है।

Read More

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। आज फिर बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साजा SDM को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत पर साजा SDM टेकराम माहेश्वरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, SDM टेकराम माहेश्वरी ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर तुकाराम पटेल से 1 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद 25 हजार रुपए में मामला तय हुआ था। आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टिकरापारा इलाके में युवती से रेप का ममला सामने आया है। लडक़ी के परिचित ने उसे बहला फुसलाकर अपने ले होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र सिंह राजपूत का पीडि़ता के साथ पूर्व में परिचय हुआ था। जान पहचान होने के कारण दोनों आपस में बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी ने युवती को घर से घुमाने ले जाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। और सन साईन होटल के कमरे में युवती को ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।सौम्या ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। सौम्या चौरसिया कोयला घोटाले के आरोप में पिछले दो साल से जेल में बंद हैं। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) विभाग ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जांच में सौम्या की 50 से अधिक संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज 14 नवंबर गुरुवार से धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। शासन के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम आज गुरुवार 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पल्ली में स्थित धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दाैरान विधायक किरण देव ने खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और टोकन कटाने पहुंचे किसानों से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल दिवस के अवसर पर मनीष कुमार ठाकुर, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर के मार्गदर्शन में 14 नवम्बरको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्कूलों, छात्रावासों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/व्यवहार न्यायाधीश सुश्री अंकिता कश्यप द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक शाला एवं नेहरू छात्रावास जगदलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर विद्यालय एवं छात्रावास के छात्र-छात्राओं को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाना बताते हुए पं. जवाहरलाल नेहरू के…

Read More

धान बेचने के लिए आए किसानों का सम्मान कर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ धान तिहार को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बफना स्थित उपार्जन केन्द्र मंश किसानों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही किसानों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुणाल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में साढ़े तीन महीने के मासूम की लाश मिली है। नवजात एक सुनसान खंडहर में झाड़ियों के बीच पड़ा था। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मोतीलाल नगर के किसी राहगीर ने सूचना दी। यहां खंडहर के पास एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच में नवजात की लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस…

Read More