Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव के लिये प्रथम चरण में प्रत्येक बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। जिसके लिये प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गयी है। आज भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर नगर मण्डल के अन्तर्गत आने वाले 98 बूथ में होने वाले बूथ समिति निर्वाचन के लिये चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने संगठन चुनाव को सर्वोपरि बताते हुये बूथ समिति निर्वाचन कार्य को निर्धारित समय में तय मापदण्डों के साथ पूर्ण करने कहा।भाजपा प्रदेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2024 का आयोजन 15 नवम्बर काे पूरे प्रदेश भर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसे लेकर जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तर पर होने वाले आयोजनों में राज्य सरकार के मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद और वरिष्ठ विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। इस सूची में बस्तर संभाग मुख्यालय के मुख्य आयाेजन के लिए मंत्री केदार कश्यप को मुख्य अतिथि बनाया गया। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चित्रकूट…

Read More

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र की तर्ज़ में 1500 रुपए किया जाए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा। अमित जोगी ने अपने पत्र में कहा माननीय मुख्यमंत्री जी आधी आबादी, नारी शक्ति के लिए हमारे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में लोकप्रिय योजना लाड़ली बहन, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 1500/- रुपए (एक हज़ार पाँच सौ रुपए) प्रदान किया जाता है, परंतु दुर्भाग्यवश छत्तीसगढ़ में हमारी बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह केवल 1000/- रुपए (एक हज़ार रुपए) की राशि…

Read More

बाफना पेट्रोल पंप का टैंक फटा, प्रशासन ने पूरे इलाके को किया सील खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम में वार्ड नंबर-12 के निवासी भोलू जैन के घर के कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने लगा, जब शहर के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो घर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोग बाल्टियों से पेट्रोल निकालने लगे। खबर मिलते ही प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित बाफना पेट्रोल पंप का टैंक फट गया था, जिससे पेट्रोल जमीन के अंदर से रिसकर कुएं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत शहर से 40 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 63 किलेपाल के पास गुरुवार की तड़के एक एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में एंबुलेंस सवार डाॅ. मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही माैत हाे गई। एंबुलेंस सवार अन्य दाे घायल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक मरीज को जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से लाया जा रहा था, जिसमें चालक, मरीज समेत एक डॉक्टर और ड्रेसर भी थे।…

Read More

किसानों को धान बेचने के लिए एक रुपया भी देने की जरूरत नहीं- दयाल दास बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सूरजपुर जिले से आज प्रदेश में धान खरीदी का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसानों से सही व्यवहार नहीं किया, किसानों से धान की पलटी करवाई या उनसे धान को छल्ली लगवाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला के प्रभारी व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने के लिए एक रुपया…

Read More

शराब की कीमतें सामान्य बाजार से होंगी कुछ अधिक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब रेस्टोरेंट्स भी मयखाने के रूप में सामने आएंगे, जहां नाश्ते और खाने के साथ शराब का भी सेवन किया जा सकेगा। राज्य सरकार के आबकारी विभाग ने पहली बार ऐसे रेस्टोरेंट्स को शराब बेचने का लाइसेंस देने का निर्णय लिया है, जहां केवल भोजन की व्यवस्था होती है, और जहां पहले आवास की सुविधा का प्रावधान था। यह कदम राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ विदेशी मदिरा नियम 1966 में बदलाव करके उठाया है।बता दें कि इससे पहले तक केवल उन रेस्टोरेंट्स को शराब परोसने का लाइसेंस…

Read More

15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केके श्रीवास्तव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपराध दर्ज किया है। ईडी ने 50 करोड़ की मनी लाड्रिंग और हवाला का केस दर्ज किया है। ईडी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाने में केके श्रीवास्तव के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने के नाम से 15 करोड़ रुपये की ठगी करने का अपराध दर्ज किया गया था।जांच में रायपुर पुलिस को केके श्रीवास्तव के द्वारा दिल्ली और मुंबई में जोमैटो और स्विगी कंपनियों में काम करने वाले लड़कों के नाम से फर्जी खाता…

Read More

करीब सवा लाख मतदाताओं ने नहीं किया मतदान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव आखिरकार संपन्न हो गया। बिना किसी ठोस मुद्दे के लड़े गए इस चुनाव में क्षेत्र के 2 लाख 73 हजार मतदाताओं में से 51 फीसदी मतदान के हिसाब से 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग मतदान करने ही नहीं गए। मतदाताओं की इस बेरुखी का परिणाम क्या होगा, अब इस बात का आंकलन करने में विश्लेषक जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 25 हजार ज्यादा है। बीते कुछ सालों से पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता मतदान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E812 में बम की सूचना मिली है, जिसके बाद तत्काल विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया है। वहीं आईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच फ्लाइट की जांच में जुटे हुए हैं।जानकारी के अनुसार, विमान में 187 यात्री और 6 क्रू स्टाफ मौजूद थे। इन सभी की सुरक्षा के मद्देनजर विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जांच…

Read More