खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत शहर से 40 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 63 किलेपाल के पास गुरुवार की तड़के एक एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में एंबुलेंस सवार डाॅ. मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही माैत हाे गई। एंबुलेंस सवार अन्य दाे घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक मरीज को जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से लाया जा रहा था, जिसमें चालक, मरीज समेत एक डॉक्टर और ड्रेसर भी थे। तेज रफ्तार एंबुलेंस आज गुरूवार सुबह करीब 5 बजे के बीच किलेपाल में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वहीं एंबुलेंस का चालक और मरीज घायल हो गया। जबकि सामने सीट में बैठे डॉक्टर और ड्रेसर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को हटाया गया। फिर कटर से एंबुलेंस की बॉडी को काटकर मृतकों के शव बाहर निकालकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जहां दाेने घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

