खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ने राज्य के 9 खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 में भाग लेने के लिए किया है। यह चैंपियनशिप 15 से 17 नवंबर 2024 तक गोवा के पेडम इंडोर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के कई प्रतिभाशाली एथलीट भाग लेंगे। इसमें दंतेवाड़ा जिले से भी 5 खिलाड़ी संदीप साह सीनियर वर्ग (70 किग्रा), आनंद ठाकुर सब जूनियर (45 किग्रा), पुष्पा नायक जूनियर (46 किग्रा),भावना निषाद सीनियर (40 किग्रा), नूपुर ठाकुर जूनियर (51.7 किग्रा),निरांजलि सोनी जूनियर (55 किग्रा) शामिल हैं। इससे पहले भी इन सभी खिलाड़ियों ने नेपाल काठमांडू में आयोजित साऊथ एशियन चैंपियनशिप 2023 में भाग लिया था। जिसमें 4 खिलाड़ियों ने गोल्ड तथा 1 सिल्वर मेडल लेकर जीत दर्ज की थी। इन खिलाड़ियों का चयन थाई बॉक्सिंग इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और थाई बॉक्सिंग इंडिया फेडरेशन के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया गया है। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की है, और उन्हें चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
चैंपियनशिप में जाने से पूर्व सभी प्रतिभागी दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी से मिले एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, श्री अटामी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई, एवं अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर जानकारी देने को कहा। सभी प्रतिभागी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा से भी मिले एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री नाहटा ने सभी चयनित प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

