Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-फरसगांव। थाना फरसगांव पुलिस काे संजय साहू ने 23 अक्टूबर को सूचना दी कि उसकी भतीजी उम्र 22 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मृतका के प्रेमी युवराज साहू को गिरफ्तार किया गया। मृतका के आत्महत्या के मामले में युवराज साहू के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगे थे, कि उन्होंने उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया। थाना फरसगांव पुलिस ने जांच में पाया कि युवराज साहू ने युवती को शादी का झांसा देकर पिछले छह सालों…

Read More

कलेक्टर- एसपी ने सेना की वीरता और सेवा को किया सलाम खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहीदों और योद्धाओं के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण ने सेना की वीरता व सेवा को सलाम किया है। कलेक्टर और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने झण्डा खरीदकर सेनाओं के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति कृतज्ञता, प्रतिबद्धता प्रकट करने और उनके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान बिलासपुर सहित राज्य में आज से शुरू हो गया। 100 दिनों का यह सघन अभियान 23 मार्च 2025 तक चलेगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू ने जिला कार्यालय परिसर से इस अभियान के लिए समर्पित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इन वाहनों के माध्यम से लोगों को टीबी और कुष्ठ रोग के इलाज के लिए जागरूक किया जाएगा।टीबी और कुष्ठ बीमारी की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंच कर सर्वे करेगी। बीमारी की पुष्टि के लिए नमूना लिया…

Read More

रोजगार की तलाश से रोजगार देने तक का अनूठा सफर आर्थिक सशक्तिकरण की बनी मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शासन की कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग रत्ना के जीवन में खुशहाली आई है, वह न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनी है बल्कि अन्य दिव्यांगों को भी रोजगार देकर उन्हें सशक्त बना रही है। रत्ना ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उसके जीवन में यह बदलाव सरकार की मदद से आया हैं।बंधवापारा नूतन चौक पर अपनी सिलाई की दुकान चलाकर रत्ना अपने परिवार की आजीविका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा व जांजगीर-चांपा जिले में 4 नए केंद्रीय स्कूल खोलने की स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। देव ने कहा कि केंद्र सरकार शैक्षणिक विकास की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर है और इस दृष्टि से अनेक क्रांतिकारी निर्णय भी लिए गए…

Read More

भ्रम फैलाने के लिए ही कांग्रेस के लोग समितियों के धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की हुई समीक्षा बैठक के मद्देनजर कहा है कि कांग्रेस समीक्षा करके कोई सबक नहीं लेती, इसीलिए लगातार उसकी दुर्गति हो रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद हार की समीक्षा के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा जिले में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज शनिवार काे महाविद्यालय के प्राचार्य व्याख्याताओं, बालक बालिकाओं एवं महिला बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण एवं रैली का आयोजन एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बालूद एवं बड़ेकारली की ग्रामीण महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ और मितानिने,…

Read More

भाजपा संगठन पर्व के तहत जिला संगठन चुनाव कार्यशाला का आयोजन एकात्म परिसर में संपन्न प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी की उपस्थिति में भाजपा जिला संगठन चुनाव कार्यशाला आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन पर्व का आयोजन करती रही है इसी तारतम्य में भाजपा अपना संगठन चुनाव आयोजित कर रही है आज जिला संगठन चुनाव हेतु विस्तृत कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय एकात्म परिसर में किया गया जहां विशेष रूप से आज प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा और प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और ग्रामीण विधायक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के कामों को समय सीमा में काम शुरू नही करने पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कलेक्टर व अध्यक्ष संबित मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ठेकेदारों के तेरह गांव के कामों को निरस्त कर दिया है। इतना ही नहीं ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर को राजसात कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसआर नेताम ने बताया कि जिले में शासन की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यो को गति देने जिन ठेकेदारों को कम दिया गया था।…

Read More

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्राम खुड़िया में किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट काभूमिपूजन 290 करोड़ रुपए से अधिक की योजना से 60 हजार परिवार होंगे लाभान्वित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। जल जीवन मिशन के तहत खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से जिले के तीनों विकासखंडों के 206 गांवों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जिले के करीब 60 हजार परिवारों को योजना का फायदा…

Read More