Author: admin

विष्णुदेव साय सरकार का समर्थन बना संबल कृषक उन्नति योजना से मिली एक मुश्त राशि से किसान गंगाराम के जीवन और खेती में आया बड़ा बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। विष्णुदेव साय सरकार का समर्थन बना संबलकिसानों को भारत की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। जब उनके खेत लहलहाते हैं, तो देश की समृद्धि अपने चरम पर होती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की इस ताकत को पहचानते हुए उनकी उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों के जीवन को बदल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा।…

Read More

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुये शामिल राज्यपाल झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी दो लाख की सहयोग राशि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि उनके लिए मदद करें। उन्होंने आम जनता से अपील…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोग मुक्त, स्वस्थ छत्तीसगढ़ की कामना के साथ, आज राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ऑडिटोरियम में “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़” अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अभियान के अंतर्गत, अगले 100 दिनों तक मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया से प्रभावित व्यक्तियों को चिन्हित कर, उनके जांच और उपचार को सुनिश्चित करेंगे। हमारी सरकार जन-जन को स्वास्थ्य लाभ देने प्रतिबद्ध है। इस अभियान से निश्चित रूप से प्रदेश इन बीमारियों को हराकर स्वस्थ एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शनिवार काे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री व बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा सहित अन्य अधिकारी ने मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से सीधे विजय शर्मा जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम पहुंचे और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में “टीवी मुक्त भारत अभियान” की गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। साथ में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया है, वह अभूतपूर्व है। 10 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में विशेष पोषण अभियान, फिट इंडिया, खेलो इंडिया तथा योग जैसे सफल अभियान चलाए। हमें पता है कि बाकी दुनिया की…

Read More

धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये- कांग्रेस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें हमारे सभी नेता पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई में एक बार फिर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें युवक के सिर को पत्थर मारकर कुचल दिया गया है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को सुपेला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के मिनीमाता नगर नाले के पास युवक लोकेश्वर बंजारे की लाश मिली है। घटनास्थल को देखने से लग रहा है कि आरोपी और मृतक ने आपस में बैठकर शराब पी, इसके बाद किसी बात को लेकर आरोपी ने लोकेश्वर बंजारे के सिर पर पत्थर दे मारा,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने बदल दी ग्राम चिरपोटी की तस्वीरखबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में लगभग 80 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाने का काम पूरा हो चुका है। इस मिशन के तहत राज्य में 50 हजार ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन दिए जाने के विरूद्ध अब तक 39 लाख 82 हजार घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति होने लगी है। इस मिशन के तहत बीते एक वर्ष में लगभग साढ़े लाख नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। जल जीवन मिशन के चलते ग्रामीण इलाकों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत तिम्मापुर गांव में सीआरपीएफ कैम्प से महज एक किलोमीटर दूरी पर नक्सलियाें ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी। नक्सलियाें ने गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी काे घर से बाहर निकाला और उसके पुत्र के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे लक्ष्मी के पुत्र से भी नक्सलियों ने हाथापाई की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के पति की मृत्यु हाे चुकी है। महिला के शव के पास नक्सलियाें के मद्देड़ एरिया कमेटी के पर्चे भी…

Read More