खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोग मुक्त, स्वस्थ छत्तीसगढ़ की कामना के साथ, आज राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ऑडिटोरियम में “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़” अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अभियान के अंतर्गत, अगले 100 दिनों तक मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया से प्रभावित व्यक्तियों को चिन्हित कर, उनके जांच और उपचार को सुनिश्चित करेंगे।
हमारी सरकार जन-जन को स्वास्थ्य लाभ देने प्रतिबद्ध है। इस अभियान से निश्चित रूप से प्रदेश इन बीमारियों को हराकर स्वस्थ एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में अग्रसर होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , विधायक सुनील सोनी एवं गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

