खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शनिवार काे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री व बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा जगदलपुर पहुंचे।
जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा सहित अन्य अधिकारी ने मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से सीधे विजय शर्मा जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम पहुंचे और बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम की तैयारियों को जायजा लिया। इसके बाद गृहमंत्री ने बस्तर ओलंपिक की समीक्षा बैठक भी ली। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर आईजी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

