खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान बिलासपुर सहित राज्य में आज से शुरू हो गया। 100 दिनों का यह सघन अभियान 23 मार्च 2025 तक चलेगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू ने जिला कार्यालय परिसर से इस अभियान के लिए समर्पित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इन वाहनों के माध्यम से लोगों को टीबी और कुष्ठ रोग के इलाज के लिए जागरूक किया जाएगा।टीबी और कुष्ठ बीमारी की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंच कर सर्वे करेगी।
बीमारी की पुष्टि के लिए नमूना लिया जाएगा। पुष्ट होने पर सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने 5 टीबी मरीजों को पोषण युक्त भोजन पैकेट भी वितरित किया। योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सेवकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि फिलहाल लगभग 2000 टीबी और 400 के करीब कुष्ठ रोगी जिले में चिन्हित हैं, जिनका इलाज निःशुल्क रूप से सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक धरम लाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, धरमजीत सिंह, दिलीप लहरिया, कलेक्टर अवनीश शरण, सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण उपस्थित थे।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

