खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के कामों को समय सीमा में काम शुरू नही करने पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कलेक्टर व अध्यक्ष संबित मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ठेकेदारों के तेरह गांव के कामों को निरस्त कर दिया है।
इतना ही नहीं ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर को राजसात कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसआर नेताम ने बताया कि जिले में शासन की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यो को गति देने जिन ठेकेदारों को कम दिया गया था। वे कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी अनुबंधित काम को समय सीमा में शुरू नहीं कर रहे, ऐसे ठेकेदारों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बीजापुर के द्वारा कार्यवाही करते हुए बलजीत ग्राम इडेनार 2, इडेनार 3, हिरोली, डालेर, बांगोली, मेसर्स सूर्या मेटल स्टोर्स काम ग्राम चेरपल्ली, जारगुड़ा, फन्दीवाया, अडेपल्ली, अर्जुन सिंह काम ग्राम पेठा, मेसर्स कृतिशा इंकॉर्पोरिशन काम ग्राम चोखनपाल, मिरगानघोटुल कुल 5 ठेकेदारों के 13 गांव के काम निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार योजनाओं में जल स्त्रोत निर्माण हेतु ठेजेदारों के द्वारा नलकूप खनन काम के काम को समय सीमा पर प्रारंभ नहीं करने के कारण कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बीजापुर के द्वारा मेसर्स महावीर बोरवेल्स ब्लाक बीजापुर व भैरमगढ़ 23 नग नलकूप खनन तथा मेसर्स साई ममता बोरवेल्स एन्ड कंपनी ब्लाक बीजापुर 47 नग नलकूप खनन कुल 70 नग नलकूप खनन कार्य प्रारंभ नहीं करने के कारण कार्य निरस्त कर दिया गया है। वही ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर सरकार के पक्ष में राजसात कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। जिससे बीजापुर जिले में जल जीवन मिशन के कोई भी कार्यो के टेंडर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी 13 ठेकेदारों के 32 गांव के कार्य निरस्त किये जा चुके है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

