खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा जिले में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज शनिवार काे महाविद्यालय के प्राचार्य व्याख्याताओं, बालक बालिकाओं एवं महिला बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण एवं रैली का आयोजन एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बालूद एवं बड़ेकारली की ग्रामीण महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ और मितानिने, शिक्षक व स्कूली बच्चें उपस्थित थे।
इस क्रम में शासकीय दन्तेश्वरी महाविद्यालय दंतेवाड़ा में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिसमें संरक्षण अधिकारी श्रीमती मनीषा ठाकुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोई भी कामकाजी महिला चाहे वह शासकीय, अर्ध शासकीय, निजी क्षेत्र का संगठन, शैक्षिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवायें, वित्तीय क्रियाकलाप कर रहा हो या दैनिक मजदूरी, घरेलू कर्मकार ये सभी महिलाएं इसके अंतर्गत आते हैं। यदि इनके साथ अपने कार्य के दौरान उनके उच्चाधिकारी या सहकर्मी द्वारा कोई लैंगिक कृत्य किया जाता है या ऐसे कृत्य की मांग की जाती है तब वह महिला आंतरिक शिकायत समिति या स्थानीय शिकायत समिति में शिकायत कर सकती है। या सी बाक्स पोर्टल के माध्यम भी शिकायत कर सकती है। इसके अलावा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के विषय में बताया गया कि घरेलू हिंसा घर के अंदर होने वाला हिंसा है जो घर के किसी व्यक्ति द्वारा जो उस व्यथित महिला के रक्त संबंध में आता है व साझी गृहस्थी में निवास करता हो। घरेलू हिंसा शारीरिक, मौखिक व भावनात्मक, दहेज के लिए प्रताड़ित करना एवं आर्थिक रूप हो सकता है। बाल संरक्षण ईकाई से काउंसलर शशीकांत झा द्वारा बाल अपराध व बच्चों के अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, रेखा सिंह द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में 5 दिन मिलने वाले अल्पकालीन सुविधाओं, स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष पार्वती परिहार द्वारा मोबाइल से हो रहे साइबर क्राइम, प्रोफेसर अर्चना झा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में बताया गया।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

