Author: admin

विभिन्न ग्रामों में आयोजित किया गया लाइव प्रसारण लोगों ने तन्मयता से सुना मुख्यमंत्री का सन्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन के 01 वर्ष पर आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं उन्नति के लिए बीते 01 वर्ष में किए गए कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी। अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में…

Read More

भाजपा सरकार के वादा खिलाफ़ी का 01 वर्ष, 500 में सिलेंडर का पता नहीं भाजपा सरकार 01 साल का जश्न मना रही, बेरोजगार, दिव्यांग आंदोलन को मजबूर है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वादा निभाने वित्तमंत्री, गृहमंत्री के आवास का घेराव किया जा रहा है, सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये है। दिव्यांग मुख्यमंत्री निवास घेरने को निकलने को विवश हो गये। यह सरकार के 01 साल की कथित सफलता कि सच्चाई है।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भाजपा सरकार के 01 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया…

Read More

साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने पांच घंटे के प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष साय सरकार के एक साल के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड देने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक…

Read More

सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे लगेंगे विभागों के स्टाल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर 2024 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कंतेली बेमेतरा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में युवा प्रतिभाओं को अपनी कला, संस्कृति और खेलकूद से संबंधित क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत व नृत्य, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी। अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने जनता के विश्वास को कायम रखा है। श्री साय आज सरकार के एक वर्ष पूर्ण होनेे के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 13 दिसम्बर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में 09 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया इसकेे तहत विकासखण्ड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत गोविंदा, पचोरी, कड़ारी, पुछेली, सोनादाह, अमरूआ, घोघरानाला वार्ड, जगन्नाथमठ वार्ड, विकासखण्ड जांजगीर के ग्राम पंचायत महंत, विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नेगुरडीह, विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पंचायत सिवनी, खिसोरा, कोसमंदा विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम पंचायत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में सरकार के गठन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ’’सुशासन पर संगोष्ठी’’ का आयोजन किया गया। वक्ताओं द्वारा सुशासन के एक वर्ष के सफलतम कार्यों के बारे मे व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से अवगत कराया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों नें वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि नीतू कोठारी आई.टी.आई. के सभी प्रशिक्षण अधिकारी, समस्त स्टाफ सहित कुल 50 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे कमल कपूर बंजारे जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार वर्मा जिला मिशन समन्वयक की उपस्थिति में शासकीय/अशासकीय विद्यालय के समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों का विकासखण्ड स्तरीय बैठक आज शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल साजा में संपन्न हुआ। यह बैठक चार पाली में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 11ः00 बजे 12ः00 बजे तक समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के लिए, द्वितीय पाली दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक समस्त पूर्व माध्यमिक शाला के लिए तृतीय 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक तथा चतुर्थ पाली 2ः30…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 दिसंबर को आदेश जारी कर आईपीएस जीपी सिंह को पुन: सेवा में बहाल कर दिया है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) द्वारा पारित आदेश के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। 20 जुलाई 2023 को पारित निलंबन आदेश को खारिज करते हुए उसी दिनांक से पद पर बहाल किया है।बता दें कि बैच 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) को 20 जुलाई 2023 गृह मंत्रालय के आदेश के तहत सेवानिवृत्त किया गया था। इसके आईपीएस ने कैट में चुनौती दी।CAT ने 10 अप्रैल 2024 गृह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद आरोपी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत और रिहाई पर बिलासपुर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है, जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है।बता दें कि बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट में 10 जून को हुई आगजनी की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है।बलौदाबाजार पुलिस ने 449 पेज का विस्तृत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया था। अभियोग पत्र में देवेंद्र यादव पर हिंसा,…

Read More