खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में 09 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया इसकेे तहत विकासखण्ड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत गोविंदा, पचोरी, कड़ारी, पुछेली, सोनादाह, अमरूआ, घोघरानाला वार्ड, जगन्नाथमठ वार्ड, विकासखण्ड जांजगीर के ग्राम पंचायत महंत, विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नेगुरडीह, विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पंचायत सिवनी, खिसोरा, कोसमंदा विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम पंचायत चेउडीह आदि स्थानों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली हितग्राही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि वे इस राशि का उपयोग सिलाई मशीन खरीदकर कपडा सिलाई का कार्य, किराना दुकान का संचालन, श्रृंगार सदन आदि का संचालन, बच्चों के पढ़ाई लिखाई, परिवार के उचित खानपान और पोषण आहार आदि में कर रही है। इसके साथ ही हितग्राही महिलाओं के लिए कुर्सी दौड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये हितग्राहियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम सभी महिलाओं को शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु संचालित योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाईन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समूहो को सक्षम योजना, ऋण योजना आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

