Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
Author: admin
राज्य में अब तक 45.78 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी धान खरीदी के एवज में 9.79 लाख किसानों को 10001 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक 45.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…
परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र का हुआ लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 44 लाख 72 हजार की लागत से निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी मनोज जायसवाल,एसडीएम प्रखर चंद्राकर, सीईओ हरिशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उन्होंने भारतभूमि में जन्म लेने और इस पावन भूमि के यश का गान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप, शिवाजी और विवेकानंद जैसे महापुरुष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में सड़क किनारे राजपूत रेजिमेंट के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जवान जम्मू कश्मीर में तैनात था और 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक कि छुट्टी में अपने गांव पेंड्रा पहुंचा था। पूराने घर से वह अपने निर्माणाधीन घर जाने की बात कहते हुए निकला था, लेकिन सुबह उसका शव और बाइक सड़क किनारे एक खेत मे मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस जवान को सड़क हादसे का शिकार बता रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव…
जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिकाओं का किया विमोचन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को संबोधित पत्र ”विष्णु की पाती” , मुख्यमंत्री साय के चुनिंदा भाषणों के चुनिंदा अंश पर आधारित ‘उद्गार : विजन और विचार’, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अनुभव को दर्शाती पुस्तिका ‘खुशियों का आशियाना’, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l शांतिनिकेतन महाविद्यालय चंगोराभाठा रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव 2024 के तीसरे दिन का आगाज महाविद्यालय के एमडी मुकेश गुप्ता , प्रिंसिपल डॉक्टर देवहुती तिवारी, कॉलेज प्रभारी बंसीलाल सुर्गे एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ अनिरुद्ध तिवारी की उपस्थिति में वॉलीबॉल, रंगोली, मेहंदी, म्यूजिकल चेयर रेस, बॉयज क्रिकेट मैच, प्रतियोगिता आयोजित की गई । त्रिदिवसीय स्पोर्ट्स हेड असि प्रोफेसर अजय पटेल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश साहू एवं कार्यक्रम डे इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीपघोष के मार्गदर्शन में आज की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। आज की प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दानेश्वर साहू ग्रुप विनर , रनरअप के रूप में…
एक वर्ष में मोदी की गारंटी के सभी बड़े वादे पूरे प्रदेश की जीडीपी को वर्ष 2028 तक दस लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य सबकी सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को करेंगे साकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी। अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने जनता के विश्वास को कायम रखा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 09.12.2024 से 20.12.2024 तक कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धिओं के बारे में आम नागरिकों जानकारी प्रदाय किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ योजना के तहत् पौधा रोपण किया गया। आज दिनांक 12.12.2024 को कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में वन चौपाल एवं पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित कर ‘‘सुशासन की एक वर्ष की उपलब्धि‘‘ विषय पर जानकारी दी गयी। वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य सरकार द्वारा नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अतिसंवेदनशील एंव दूरस्थ नक्सल प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर इन क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार क्रेडा के द्वारा सुकमा जिले के अंतर्गत माओवाद प्रभावित ग्रामों सिलगेर, टेकलगुड़ियम, पूवर्ती व अन्य गांवों में वृहद स्तर पर सौर संयंत्रों की स्थापना कर पेयजल एवं विद्युत सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। जिससे उक्त सुदूर क्षेत्र में विकास की उजियारा के जरिए ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय जोड़ने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अपार आइडी के क्रियान्यवन में धीमी प्रगति पर जिले के 30 से अधिक स्कूलों के संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि अपार आईडी के निर्माण हेतु संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया था, इसके बाद भी अपेक्षाकृत परिणाम प्राप्त नहीं हो रहा है। यह संकुल प्राचार्यों के कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। सभी संकुल प्राचार्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कारण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने पर अमृत सरोवरों में ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में 154 अमृत सरोवरों में 1408 लोगों द्वारा 665 पौधों का रोपण किया गया। गौरतलब है कि सरकार गठन के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकास खण्ड मुख्यालयों पर सुशासन…

