खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में सड़क किनारे राजपूत रेजिमेंट के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जवान जम्मू कश्मीर में तैनात था और 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक कि छुट्टी में अपने गांव पेंड्रा पहुंचा था। पूराने घर से वह अपने निर्माणाधीन घर जाने की बात कहते हुए निकला था, लेकिन सुबह उसका शव और बाइक सड़क किनारे एक खेत मे मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस जवान को सड़क हादसे का शिकार बता रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव के रहने वाले प्रेम नारायण मराबी पिछले 2015 से भारतीय सेना के राजपूत रेजिमेंट में थे। जम्मू कश्मीर में उनकी ड्यूटी थी और वह पिछले माह 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक कि छुट्टी पर अपने गृह ग्राम पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव पहुंचे थे। 15 तारीख को प्रेम नारायण को वापस जम्मू कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। बुधवार रात अपने पुराने घर से खाना खाकर निर्माणाधीन मकान में सोने जा रहा हूंम कहकर निकले थे। सुबह गांव के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी कि सड़क किनारे खेत में उसकी लाश पड़ी हुई है। घरवाले मौके पर पहुंचे और उसके बाद मामले की जानकारी पेंड्रा पुलिस को भी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्रेम नारायण मराबी के शव के पास ही उसकी बाइक भी टूटी फूटी हालात में पुलिस ने बरामद किया है। प्रेम नारायण के सिर, हाथ और घुटने में काफी गहरी चोट के निशान थे। परिजनों का मानना है कि उसके बेटे की कहीं और हत्या करके खेत मे लाश फेंकी गई है और घटना को दुर्घटना का स्वरूप प्रदान किया गया है। वहीं, परिजनों की आशंका पर पुलिस ने भी एफएसएल की टीम मौके पर बुला ली है। साथ ही साइबर सेल के माध्यम से भी हर संभावनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि रात के वक्त किसी भारी वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई है फिर भी पोस्टमार्टम सहित अन्य जांच का इंतजार है। इसके बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

