खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अपार आइडी के क्रियान्यवन में धीमी प्रगति पर जिले के 30 से अधिक स्कूलों के संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।
जारी नोटिस में कहा गया है कि अपार आईडी के निर्माण हेतु संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया था, इसके बाद भी अपेक्षाकृत परिणाम प्राप्त नहीं हो रहा है। यह संकुल प्राचार्यों के कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। सभी संकुल प्राचार्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन दिवस के भीतर शतप्रतिशत अपार आईडी का कार्य पूर्ण करते हुए अपना स्पष्टीकरण जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
इन स्कूलों के प्राचार्यों को जारी किया नोटिस
संकुल प्राचार्य खुड़िया (छपरवा), लगरा, राम्हेपुर, सल्हेघोरी, तिलकपुर, बाघमार, डोंगरिया, खुड़िया (दुल्लापुर), खुड़िया (सुरही), लाखासर, मोहबंधा, लीलापुर, बरमपुर, चंदली, ढोलगी, खुड़िया, कोसमतरा, सेजेस लालपुर थाना, भांठा, करण कापा, सरगढ़ी, चमारी ची, देवरी, धनगांव गो, बांकी, बरेला, बुचीपारा, टेढाधौरा, सुरेठा, तरवरपुर, कोना, सेमरचुवा, हिंछापुरी, बदरा ठा, बिरकोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

