खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे कमल कपूर बंजारे जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार वर्मा जिला मिशन समन्वयक की उपस्थिति में शासकीय/अशासकीय विद्यालय के समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों का विकासखण्ड स्तरीय बैठक आज शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल साजा में संपन्न हुआ। यह बैठक चार पाली में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 11ः00 बजे 12ः00 बजे तक समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के लिए, द्वितीय पाली दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक समस्त पूर्व माध्यमिक शाला के लिए तृतीय 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक तथा चतुर्थ पाली 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक 22-22 संकुल के प्राथमिक शाला के संस्था प्रमुखों के लिए रखा गया।
नरेन्द्र कुमार वर्मा (डी एम सी) द्वारा सभी शिक्षकों को अपार आई डी एवं यू- डाईस के समस्त प्रोफ़ाइल निर्धारित समय मे पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उसके पश्चात बी डी बघेल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक साजा द्वारा विद्यालय को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाते हुए स्व घोषणा पत्र छात्रवृत्ति पोर्टल अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। यू-डाईस प्रोफ़ाइल ,अपार आई डी एवं तम्बाकू मुक्त विद्यालय स्व घोषणा पत्र अपलोड करने में आ रहे तकनीकी समस्या का समाधान भी किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

