Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से अपने घर से लापता है। उनके बड़े यूकेश चंद्राकर भाई ने पुलिस को जानकारी दी हैं की मुकेश का तीन मोबाईल नंबर हैं, तीनों नंबर मुकेश के गायब होने के दिन से बंद बता रहा है । मुकेश चंद्राकर के लापता की सुचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क ( मो.न. 9617346646) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा ( मो.न. 8319784531) समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ कर दी है। मुकेश चंद्राकर के सम्पर्क…

Read More

कस्बों में विकसित होंगी शहरी सुविधाएं राज्य में बीते साल अस्तित्व में आए नौ नए नगरीय निकाय, सात नगर पंचायतों का नगर पालिका में उन्नयन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। राज्य शासन ने इस दौरान सात नगर पंचायतों का नगर पालिका के रूप में उन्नयन भी किया है। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन ने संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए जन-आकांक्षाओं को पूरा करने नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है। इससे उभरते शहरों के रूप में विकसित हो रहे कस्बों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आज शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। दरअसल, पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के स्टोर से कॉपर की बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। कंपनी के स्टोर इंचार्ज नेमिश पटनायक की शिकायत पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 01-02 जनवरी की रात, जिंदल कंपनी के स्टोर में सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार ने गोदाम का ताला टूटा पाया। अंदर से लगभग 400 किलोग्राम कॉपर, जिसकी कीमत ₹2,40,000 है, चोरी हो चुकी थी। सूचना पर थाना तमनार ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है। घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।निलंबन अवधि में भूपेन्द्र वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की 4 जनवरी को जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए सादर नमन किया है। साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के छोटे से गांव बालपुर में जन्मे पाण्डेय जी ने अपनी लेखनी से साहित्य के क्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और उड़िया में कई रचनाएं लिखी। लोचन प्रसाद पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यम से संयम और चरित्रोत्थान के लिए पाठकों को प्रेरित किया। साय ने कहा कि ‘‘साहित्य वाचस्पति’’ सम्मान से विभूषित लोचन प्रसाद पाण्डेय…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक…

Read More