खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से अपने घर से लापता है। उनके बड़े यूकेश चंद्राकर भाई ने पुलिस को जानकारी दी हैं की मुकेश का तीन मोबाईल नंबर हैं, तीनों नंबर मुकेश के गायब होने के दिन से बंद बता रहा है । मुकेश चंद्राकर के लापता की सुचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क ( मो.न. 9617346646) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा ( मो.न. 8319784531) समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ कर दी है। मुकेश चंद्राकर के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुलिस पुछताछ कर रही है। मुकेश चंद्राकर का जल्द से जल्द पतासाजी हेतु बीजापुर पुलिस जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले मुकेश चंद्राकर ने एनडीटीवी में खबर चलाया था कि गंगालूर से नेलसनार तक 45 किलोमीटर की करोड़ों की लागत से बन रहे सड़क की भ्रष्टाचार की खबर चलाई थी, पत्रकार मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई यूकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, बड़े भाई ने कुछ ठेकदारों पर शक जाहिर किया है l बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के लापता की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ कर दी गई है।
विदित हाे कि बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर के निर्भिक, प्रतिभाशाली पत्रकाराें में से एक हैं, बस्तर संभाग के नक्सल इलाकाें की अच्छी जानकारी रखते है। अंदरूनी इलाकाें के ज्वलंत मुद्दाें काे हमेंशा लाेगाें तक पंहुचाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के 1 जनवरी से लापता हाेने से बस्तर संभाग के पत्रकाराें ने इसे गंभीरता से लेते हुए चिंता व्यक्त की है। हिन्दूस्थान समाचार के इस संवाददाता ने भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर के माेबाईल नंबर 9425574459 पर संर्पक करने का प्रयास किया लेकिन उनका माेबाईल स्वीच ऑफ बता रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

