खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के स्टोर से कॉपर की बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। कंपनी के स्टोर इंचार्ज नेमिश पटनायक की शिकायत पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 01-02 जनवरी की रात, जिंदल कंपनी के स्टोर में सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार ने गोदाम का ताला टूटा पाया। अंदर से लगभग 400 किलोग्राम कॉपर, जिसकी कीमत ₹2,40,000 है, चोरी हो चुकी थी। सूचना पर थाना तमनार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध [04/2025 धारा 331(4),305,3(5)] पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संदिग्धों की पहचान करते हुए राज यादव उर्फ यशराज, पवन यादव, इकराम खान, अशोक केवट और कमलेश यादव उर्फ नानू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकारते हुए चोरी के माल को झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 400 किलोग्राम कॉपर (तार और रॉड), 8 बोरियों में छिपा हुआ, और वारदात में उपयोग किए गए दो वाहन – होंडा लियो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी (कुल कीमत ₹1,30,000) बरामद किए। कुल बरामदगी की कीमत ₹3,70,000 है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. राज यादव उर्फ यशराज पिता शुकलाम्बर यादव उम्र 22 साल साकिन तमनार इंदिरा नगर जिला रायगढ़।
02. पवन यादव पिता पुरूषोत्तम यादव उम्र ३० साल सा। रायगढ़ चांदनी चौक थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़।
03. इकराम खान पिता सुलेमान खान उम्र 20 साल सा. रायगढ़ चांदनी चौक थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़।
04. अशोक केंवट पिता सीताराम केवट उम्र 30 साल सा. रायगढ़ तुर्कापारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़।
05. कमलेश यादव उर्फ नानू पिता रमेश यादव उम्र 23 साल सा. गोपालपुर थाना चकघरनगर।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

