खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है। घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि, आरोपी पति का नाम केवल साहू है। वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

