Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीणों को मिला स्वच्छ जल का उपहार खबर वर्ल्ड न्यूज-एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल के हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत नल से जल को पहुंचाने का सपना साकार हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत इस बस्ती के लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल से ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है, और इसकी एक मिसाल ग्राम पंचायत पाराडोल की निवासी श्रीमती सरस्वती बाई की प्रेरणादायक कहानी है।सरस्वती बाई एक सामान्य ग्रामीण महिला हैं, जिनका जीवन कभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में तम्बाकू विक्रय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लालपुर, बिजराकापा कला, गैंजी और देवरहट में स्कूल से 100 मीटर के अंदर तम्बाकू विक्रय करने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और तम्बाकू उत्पादों को जब्त किया गया। गौरतलब है कि कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों में धुम्रपान पर प्रतिबंध, धारा 05 के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध, धारा 06 के तहत नाबालिकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के सरगांव तहसील के ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। तहसील सरगांव स्थित धान खरीदी केंद्र धरदेई के पास ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर 06 बेजा कब्जाधारियों द्वारा लगभग 3.50 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। उक्त बेजा कब्जाधारियों सुखी पिता पीरधी, जैता पिता कलीराम, सालिक पिता खेलावन, बुद्धू पिता दिलेसर, सुखनंदन पिता भोला, हीरा पिता कार्तिक के विरुद्ध न्यायालय में…
कलेक्टर ने जारी की आम सूचना खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को संपन्न होगी। जिला कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष और जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में इस दिन आरक्षण की कार्यवाही की जायेगी। दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायतों के आरक्षण की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सवेरे साढ़े 10 बजे से जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही…
आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी चाबी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी, पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत दो हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए का चेक, तीन सफाई कामगार को पीपीई किट, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 01 हितग्राही को दुकान की चाबी, एनयुएलएम योजना अंतर्गत एक स्व सहायता समूह को 01 लाख रूपए का चेक और सुरेंद्र कुम्हार को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया और बधाई…
36 करोड़ रूपए से अधिक राशि के कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 05 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बनेगा नवीन नगर पालिका भवन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली शहर में आज विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 36 करोड़ से अधिक लागत राशि के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने 05 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक राशि का कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें अधोसंरचना मद अंतर्गत 17.56 लाख रुपए की लागत से गुरु घासीदास, महाराणा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नव वर्ष के आगमन के साथ ही बस्तर जिले का नया पर्यटन स्थल तिरिया पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है। हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थान लोगों को शहरी जीवन की भाग-दौड़ से दूर शांति और सुकून का अनुभव करा रहा है। तिरिया अपनी प्राकृतिक झरनों, घने जंगलों और पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यह सैर सपाटे और पिकनिक के लिए एक नई जगह के रूप में विकसित हो रहा है। नव वर्ष की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ…
जिले में अब तक 2000 से अधिक वय वंदन कार्ड बनाए गए खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। देश के सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से बुजुर्गो को यह स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। बुजुर्गो ने इस योजना को वरदान बताया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बुजुर्ग श्री झाडूराम कश्यप ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत जिले की नवपदस्थ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज शुक्रवार काे अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे नारायणपुर जिले की 16वीं और पहली महिला कलेक्टर बनी हैं। प्रतिष्ठा ममगाईं 2018 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी हैं, वे इसके पूर्व जिला पंचायत बस्तर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्टर कोर्ट, अपर कलेक्टर कक्ष एवं कलेक्टोरेट स्टॉफ कक्ष, नजूल शाखा, प्रतिलिपि शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, एसडीएम कार्यालय, न्यायालय,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर पहुंचकर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व छग के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की।स्व. डॉ. सिंह के निधन पर आयोजित अरदास में मृत आत्मा की शांति के लिए आयोजित शांति पाठ में भी शामिल हुए व इस दुख की घड़ी में परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पीसीसी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा भी…

