खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के सरगांव तहसील के ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। तहसील सरगांव स्थित धान खरीदी केंद्र धरदेई के पास ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर 06 बेजा कब्जाधारियों द्वारा लगभग 3.50 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था।
उक्त बेजा कब्जाधारियों सुखी पिता पीरधी, जैता पिता कलीराम, सालिक पिता खेलावन, बुद्धू पिता दिलेसर, सुखनंदन पिता भोला, हीरा पिता कार्तिक के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई किया गया और विधिवत बेदखली आदेश पारित कर शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा, पटवारी नवीन सोनी व अन्य उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

