Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता से सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए “सुशासन तिहार 2025” के तीसरे चरण की आज भव्य शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अचानक सक्ति जिले के बंदोरा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांव के पास एक खुले मैदान में उतरा, जिसके बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल छा गया। स्वागत में उमड़ी भीड़, तिलक-आरती से हुआ अभिनंदन मुख्यमंत्री के गांव में आगमन पर करीब 700 से अधिक ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। करिगांव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान एक STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत निरजाम और चलान का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने पीने के पानी की गंभीर समस्या की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जनपद अध्यक्ष रामकमल ठाकुर ने तुरंत बोर खनन की योजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करवाया। कुछ ही समय में बोर खनन कार्य पूर्ण करवा लिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जवाहर वार्ड, विनोबा भावे एवं तिलकवार्ड में आसपास को अतिक्रमण मुक्त किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि मुख्य सड़क मार्गों पर कई लोगों द्वारा दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आमजनों को आवागमन में समस्या हो रही है। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका की टीम ने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। मुख्य नगर पालिका…

Read More

आज सोमवार, 5 मई को बगलामुखी जयंती है। मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में 8वीं देवी हैं। देशभर में मां बगलामुखी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिससे धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं।बगलामुखी जयंती वैशाख शुक्ल की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मां बगलामुखी 10 महाविद्याओं में आठवीं देवी हैं, जोकि माता पार्वती के उग्र स्वरूप में पूजी जाती है। इनकी पूजा से नकारात्मकता का नाश होता है।मां बगलामुखी को लेकर कहा जाता है कि, ये इतनी शक्तिशाली हैं कि यदि संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्तियां भी मिल जाए तो मां बगलामुखी का मुकाबला नहीं कर सकतीं। मां बगलामुखी को पीला रंग अतिप्रतिय…

Read More

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया है। पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच हार गई। पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के बहुत करीब आ गई है।धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 236…

Read More

नई दिल्ली। अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी। 1 मई को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और कई फिल्मों से क्लैश होने के बावजूद इसने दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड पर तो इसने धमाल मचा दिया और शानदार कमाई की। चलिए जानते हैं ‘रेड 2′ ने चौथे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?’रेड 2’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?साल 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से दमदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म से एक बार फिर अजय…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में कुंदरू कई घरों में बड़े शौक से खाया जाता है, वहीं कुछ लोग इसे देखकर नाक-मुंह भी सिकोड़ते हैं। स्वाद को लेकर आपकी भी अपनी राय हो सकती है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे इस सब्ज़ी के ऐसे लाजवाब फायदे जो आपको हैरान कर देंगे। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं।देता है गजब के फायदेविटामिन, मिनरल, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर कुंदरू कई एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसका स्वाद भले ही आपको पसंद ना आए, लेकिन इसके सेवन से होने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा आज एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12:05 बजे भटगांव पहुंचकर लिंक कोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे ग्राम गुड़ेली में सुशासन तिहार कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री वर्मा 3:30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य से कम रहने के चलते गर्मी से राहत बनी हुई है। आज फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश में आज अंधड़, वज्रपात और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर फैला हुआ है। साथ ही अन्य चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है, जिसके प्रभाव से…

Read More