खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान एक STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

