Author: admin

ग्राम कांवरपाली में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल जल प्रदाय शुरू खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सरायपाली अंतर्गत ग्राम कांवरपाली में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल की सुविधा प्रदान की गई। वहीं बसना के ग्राम पंचायत गणेशपुर निवासी श्री किशोर कुमार साहू को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।ग्राम कांवरपाली में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल जल प्रदाय शुरूसरायपाली विकासखंड के ग्राम कांवरपाली में नल जल योजना के तहत जल प्रदाय में आई…

Read More

सोलर हाईमास्ट और पंप की मरम्मत ने बदली गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी और प्रभावी शासन की मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगो की मांग, शिकायत और समस्या संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने और योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की अधिकांश आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न विभागों सहित क्रेडा को मिले हाई मास्ट लाईट सुधार के संबंध में दो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी को पाक्सो न्यायालय ने 20 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी विशेष न्यायालय लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के पीठासीन अधिकारी श्रीमती संगीता नवीन तिवारी के न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत एक समान दंड होने के कारण अभियुक्त को पाक्सो अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत दोषी ठहराते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंडरीपानी में एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने और गाली-गलौच करने वाले आरोपी संजय पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 4 मई की शाम काे पंडरीपानी निवासी संजय पांडे उम्र 55 वर्ष ने पड़ोसी मुकेश दुबे के घर में जबरन प्रवेश कर उसकी पत्नी कामिनी दुबे के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए डंडे से हमला कर दिया। उस समय मुकेश दुबे घर के दूसरे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कैम्प कड़ेमेटा से निकली डीआरजी और पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग के दाैरान छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम छोटेबुरगूम के पास सड़क किनारे एक कुकर आईईडी बरामद कर बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस दाैरान पुलिस को देखकर भागते दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सुकमन कोर्राम और बुधराम कोर्राम उर्फ विश्वनाथ के रूप में हुई, जो तुशवाल निवासी और आमदई एरिया कमेटी के नक्सली नेटवर्क…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों के आस- पास देश का सबसे बड़ा नक्सल विराेधी अभियान का आज 14 वां दिन चल रहा है। सुरक्षाबलों के इस जमावड़े ने इसी पहाड़ी पर बड़े कैडर्स के नक्सली घिरे हाेने की संभावना हैं । नक्सली नीचे सुरक्षाबलाें के 24 हजार जवानों की मौजूदगी के चलते नक्सली ना तो उतरकर भाग पा रहे हैं और ना ही ज्यादा दिन पहाड़ी के ऊपर रह पाएंगे। तेलंगाना पुलिस के हांथ खड़े करने के बाद, इस इलाके से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद काे साकार करने के लिए झारखंड…

Read More

142 वर्षों बाद जांजगीर को मिला नया तहसील भवन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि…

Read More

कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम मदनपुर में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, समाधान शिविर में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के ग्राम मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन तिहार आमजन से सीधे संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में हम प्रदेश के किसी भी कोने में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा जिला ईकाई रायपुर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत बी. एस. जागृत प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर प्रदेश महासचिव भोजराज गौरखेड़े ने उनके कार्यकाल में किये गये कार्यों को बताया एवं एक कुशल नेतृत्व कर्ता की कमी हमेशा समाज में रहेगी । जी एस मेश्राम कोषाध्यक्ष जिला इकाई द्वारा बताया दिव. जागृत जी ने अपने कानूनी ज्ञान का उपयोग समाज के लोगों की भलाई के लिए किया। बिम्बिसार जी ने समाज के लिए उनके समर्पण को याद किया। सुरेन्द्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम ओटेण्डा खास पारा जंगल किनारे में 6 जुआरी रमेश कुमार पिता सुखदास नेताम, निरंजन मरकाम पिता रूपसिंग मरकाम, अमलसाय मण्डावी पिता स्व. अंधारू राम, मानसाय पिता स्व. सोनारू राम, लक्ष्मीनाथ दिवान पिता तुला राम दिवान एवं जयलाल नेताम पिता स्व. फूलसिंग नेताम को जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनके कब्जे से नगदी रकम 21500 रूपयें 4 नग मोटर सायकल एवं 2 कार जप्त किया गया है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा का पाये जाने से थाना माकड़ी में धारा छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कि धारा 3…

Read More