नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया है। पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच हार गई। पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के बहुत करीब आ गई है।
धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में लखनऊ टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि 16 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। एडन मार्करम ने 13 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श का खाता तक नहीं खुल पाया। निकोलस पूरन लगातार पांचवें मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे क्योंकि पंजाब के खिलाफ भी वो सिर्फ 6 रन बना पाए।
कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है, वो 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए। आलम यह था कि लखनऊ की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से अब्दुल समद और आयुष बदोनी ने कमान संभालते हुए 81 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन जब टीम जीत की ओर आगे बढ़ रही थी तब समद 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए।
आयुष बदोनी अब भी क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन जब तक उन्होंने तेज रफ्तार से शॉट्स लगाने शुरू किए तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने 40 गेंद में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। आलम यह था कि LSG को आखिरी ओवर में जीत के लिए 49 रन बनाने थे। इस बड़ी हार के कारण लखनऊ की प्लेऑफ की राह बहुत कठिन हो गई है।
पंजाब की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह का रहा। प्रभसिमरन ने बैटिंग में 91 रन की पारी खेल पंजाब को 236 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। वहीं अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पंजाब 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

