Author: admin

गांव-गांव में सुशासन का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे जनता से सीधा संवाद, मिलेगा आमजन को योजनाओं का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण का शुभारम्भ 5 मई से होगा। इसको लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक जिले की 08 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण कुछ समाधान शिविरों…

Read More

हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट जनता को सुविधापूर्ण व निर्धारित समय में लगाने रोड मैप किया गया तैयार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के सेमिनार कक्ष में विगत दिवस परिवहन सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश तथा अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर की अध्यक्षता में राज्य के समस्त जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी सहित हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए अनुबंधित कंपनियों के साथ हाई लेवल बैठक ली गई। बैठक में जनता को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर इनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए । बैठक में जानकारी दी गयी कि राज्य में 01 अप्रैल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर में रायपुर में आज “सपोर्ट जर्नलिज़्म ” मुहिम की शुरुआत की गई इस अवसर पर बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान चयनित पत्रकारों को दिया गया। रायपुर में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इक़बाल तथा प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ परदेसीराम वर्मा के द्वारा विभिन्न पत्रकार संगठनों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। प्रदेश में कार्यरत 32 पत्रकार संगठनों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे पत्रकारों, समाचार संस्थानों के प्रमुखों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल…

Read More

भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक अमलेश्वर मंडल संगठनात्मक दौरा संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का संगठनात्मक मंडल दौरा कार्यक्रम की कड़ी में अमलेश्वर मंडल में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमानी चंद्राकर युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू शुभम शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर उपस्थित रहे।इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना चिन्तलनार पुलिस और 74वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी नक्सली कुंजाम साेमडू उर्फ साेमारू पिता सुप्पा निवासी ग्राम नागाराम को गिरफ्तार किया है, जो वर्ष 2015 में ग्राम नागाराम में एक ग्रामीण की हत्या की वारदात में शामिल था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार फरार वारंटी नक्सली के खिलाफ थाना चिन्तलनार में एक प्रकरण दर्ज था, जिसमें न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आज रविवार काे थाना…

Read More

बस्तर जिले में पहले चरण के तहत मिले 1,88,555 आवेदन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रहे हैं । सुशासन तिहार-2025 के तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा । समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए कई जगह डिवाइडर तोड़कर अवैध शॉर्टकट मार्ग में बदल दिया गया है, लोग इन रास्तों से सड़क पार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पैदल यात्रियों के लिए बने फुटपाथ अब भारी वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो गए हैं। इससे राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। यह स्थिति दुर्घटनाओं की संभावना को बढ़ा रही है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को टूटे डिवाइडर की मरम्मत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में बीते दाे सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। खराब मौसम ने इस बार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आस पर पानी फेर दिया है। लगातार बेमौसम बारिश होने से तेंदूपत्ता संग्रहण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। इससे संग्रहण केंद्र में रखे तेंदूपत्तों पर धूल-मिट्टी लग गई है और पत्तों के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य रूक गया है और इसकी खरीदी पर ग्रहण लग गया है। बारिश और बदलते मौसम के कारण कई फड़ों में खरीदी का कार्य चालू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र डिवाइडर, पेड़ विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर में लगे फ्लेक्स को निकालने का काम आज रविवार सुबह से शुरू कर दिया गया है। सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे फ्लेक्स यानी विज्ञापन बोर्ड को हटाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। वर्षा, तेज हवा, रखरखाव को देखते हुए जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में लगे फ्लेक्स निकाले जा रहे है। ग्राउंड होडिंग में प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम के साथ-साथ अनुमति प्राप्त तिथि कब से कब तक लगा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में देर शाम तक चली सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि विभागों से संबंधित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में समस्याओं और मांगों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी है। इस पर अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें और जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करवाएं। सामान्य सभा की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पेयजल की आपूर्ति, नवीन हैण्ड पम्प खनन हेतु लक्ष्य,जल जीवन योजना प्रारंभ से अब तक की…

Read More