Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मध्यप्रदेश के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे वे ग्राम-चौगान, रामनगर, मंडला जिला के हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से रामनगर किला जाएंगे। यहां वे दोपहर 12:40 बजे से 2:30 बजे तक “आदि उत्सव कार्यक्रम 2025” में शामिल होंगे। इसके बाद 2:30 बजे रामनगर किला से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:40 बजे चौगान हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:35 बजे पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, एसईसीएल के…

Read More

तेजराम ने मांग पूरा होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। सुशासन तिहार न सिर्फ लोगों की मंागों एवं समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि लोगों का सहारा देने का माध्यम भी बन गया है। ऐसा ही एक सहारा मिला है बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डंाडेसरा के बुजुर्ग तेजराम साहू को, जिन्होंने सुशासन तिहार में अपने चलने-फिरने की समस्या के समाधान हेतु छड़ी की मॉग की थी। उम्र के इस पड़ाव पर, जब उनके कदम डगमगाने लगे थे और चलने-फिरने में असमर्थता उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रही थी, एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अंकिता प्रजापति के खिलाफ तानाशाही रवैये और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ का आरोप है कि सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं से कमीशन की मांग करती हैं, और असहमति जताने वालों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ का दावा है कि सुपरवाइजर हर माह सुपोषण मद से 100 रुपये और टीए के 300 रुपये बतौर कमीशन वसूलने की मांग करती हैं, जो कार्यकर्ता यह राशि नहीं देते, उन्हें मानसिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई तक आयोजित होगी, इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंभ खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में नारायणपुर जिले के 9 मल्लखंब खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हैं। मल्लखंब की प्रतियोगिताएं 5 से 9 मई तक आयोजित होंगी। नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के चयनित मल्लखंब खिलाड़ियों में 5 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं । चयनित खिलाड़ियों में ग्राम ओरछा की सरिता पोयाम, ग्राम मातला की मोनिका पोटाई, ग्राम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बीती रात चोरों ने दो शिक्षिकाओं के सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। शिक्षिकाएं उस वक्त अपने पैतृक गांव बालोद गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। चोरी गए कीमती सामान में सोने का मंगलसूत्र 2 नग, रानी हार 3 नग, सोने का कंगन 2 जोड़ी, सोने की चेन 3 नग, ईयरिंग, टॉप्स, बाली चांदी के करधन, पाजेब, पायल, अंगूठी व एक लाख…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रखी। यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित होगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह परियोजना पूरी तरह एआई सेवाओं को समर्पित होगी। पहले चरण में 5 मेगावाट क्षमता से शुरू होकर इसे 150 मेगावाट तक विस्तारित किया जाएगा। भविष्य में इस परियोजना में लगभग 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश संभावित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुलिस ने हरिजनपारा कोड़ातराई में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेशम चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां संदेही रेशम चौहान को घर पर ही मौजूद पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। जिले में माड़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पांगुड में पुलिस और 129वीं वाहिनी BSF ने नया कैंप स्थापित किया है। जिले में 1 साल के अंदर ये 14वां सुरक्षा कैम्प है। शुक्रवार को यहां शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। पुलिस कैंप के लगने और सुरक्षा बलों को साथ खड़े देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बता दें कि माड़ क्षेत्र में कैम्प स्थापित होने से माओवादियों की नापाक मंसूबों पर भी लगाम लगी है। क्षेत्र में तेजी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छत्तीसगढ़ में मई में अंधड़, ओले-बारिश का दौर चल रहा है। अगले 3 दिन यानी 6 मई तक कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज शनिवार को भी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे। इससे प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में 24 घंटे पहले आई आंधी-बारिश का असर रबी की फसल, सब्जियों और फलों में खासकर आम पर पड़ा है। भिलाई में पपीते,…

Read More