Author: admin

द्वितीय चरण में नगरीय निकाय में 8 व जनपद पंचायत में 41 समाधान शिविर आयोजित होगाप्राप्त कुल 1 लाख 82 हजार आवेदन में 1 लाख 76 हजार 725 आवेदनों का निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज प्रेस वार्ता लेकर “सुशासन तिहार-2025” के तीसरे चरण की शुरुआत की जानकारी दी। प्रेस वार्ता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।मीडिया को संबोधित करते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का…

Read More

कलेक्टर ने सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों के तैयारियों की ली जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आगामी 5 मई से शुरू हो रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से शुरू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गृहमंत्री का पी.ए बताकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही थाना गिधपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 319 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को पीड़ित इंद्रजीत मैनेजर ग्राम दतरेंगी रेत खदान के मोबाइल पर सुबह 11ः38 को एक कॉल आया था। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का पीए बताया और कहा कि ग्राम दतरेंगी में अवैध रेत खनन करवाते हो, हाईवा से रेत लोड करते हो कहते हुये धमकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान NSUI नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पर छात्राओं के साथ अभद्रता कर मारपीट भी की। वहीं, डिप्टी सीएम के आने से पहले स्टेज पर चढ़कर हंगामा मचाते हुए कार्यक्रम बंद कराने की धमकी दी। छात्रों ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है, जिसमें NSUI नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। छात्राओं ने बताया कि बीते सोमवार यानी 28 अप्रैल को कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज में सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। डिप्टी सीएम अरुण साव आज कांकेर जिले के ग्राम पंचायत कानापोड़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजना के जमीनी स्तर के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कानापोड़ गांव में सबसे पहले पानी टंकी का जायजा लिया, फिर ग्रामीणों के घर में नल से पानी निकालकर देखा। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए बताया कि, नल से दोनों टाइम पानी आ रहा है। पहले नल ना होने के कारण बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। घरों में नल से जल पहुंचने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां नशा और रफ्तार युवक सुलेश मांझी की मौत का कारण बन गया। पल्सर सवार युवक तेज रफ्तार में बेरीकेट्स को टक्कर मारते हुए खड़ी पिकअप से टकरा गया। दर्दनाक हादसे में सुलेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात युवक सुलेश तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। वह नशे की हालत में था। तेज रफ्तार और नशे के कारण युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आज प्रदेश के पहले अत्याधुनिक AI डाटा सेंटर पार्क की स्थापना की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत भूमिपूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ को डाटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने का हमारा सपना आज साकार हो रहा है। हमारी नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से प्रभावित होकर देशभर के निवेशक प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेश कर रहे हैं। यह डाटा सेंटर छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य को मजबूत करेगा और युवाओं के लिए रोज़गार के हजारों अवसर पैदा करेगा।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में अबूझमाड़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पांगुड में पुलिस और बीएसएफ 129वीं वाहिनी ने नया सुरक्षा एवं सुविधा कैंप स्थापित किया है । जिले में एक वर्ष में अब तक 14 वां सुरक्षा कैम्प स्थापित किया जा चुका है । ग्राम पांगुड़ ओरछा ब्लाक कोहकामेटा तहसील व थाना सोनपुर क्षेत्र में स्थित है। ग्राम पांगुड़ में नए कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह और सुरक्षा का माहौल बना है। पांगुड़ में नियद नेल्ला नार योजना के अन्तर्गत आस-पास के क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति किशोरो में जागरूकता फैलाने निकली गुजरात की दो बहनेंकृडॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जनजागरूकता यात्रा को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। डेका ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और दोनों चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल ने बताया कि वे वर्ष 2018 से भारत में मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित बच्चों के हित में कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर ज़िले के शासकीय अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक…

Read More

बकरी पालन से किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम अफ्रीकन बोयर नस्ल से कृत्रिम गर्भाधान का नवाचार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक आय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गरीब किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से बकरी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने अभिनव पहल की है। अब जिले में जल्द ही अफ्रीकन नस्ल ’बोयर’ के बकरा-बकरी नजर आएंगे, जिनका वजन स्थानीय नस्ल की तुलना में तीन से चार गुना अधिक होगा है। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम मिलेगा। बकरी पालन आर्थिक रूप से कमजोर और छोटे किसानों के…

Read More