खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर में रायपुर में आज “सपोर्ट जर्नलिज़्म ” मुहिम की शुरुआत की गई इस अवसर पर बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान चयनित पत्रकारों को दिया गया। रायपुर में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इक़बाल तथा प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ परदेसीराम वर्मा के द्वारा विभिन्न पत्रकार संगठनों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। प्रदेश में कार्यरत 32 पत्रकार संगठनों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे पत्रकारों, समाचार संस्थानों के प्रमुखों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल व साहित्यकार परदेशी राम वर्मा के करकमलों से किया गया।
सिविल लाइन स्थित डायोसिस हॉल में शनिवार शाम आयोजित विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के विषय मे सुधीर आज़ाद तम्बोली ने बताया कि वर्तमान समय पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों के विरुद्ध पत्रकारिता को समर्थन देकर पत्रकारों के हौसला अफजाई के लिए एक नई पहल सपोर्ट जर्नलिस्म मुहिम की शुरुआत की गई है www.supportjournalism.in के माध्यम से पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को समर्थन व सहयोग एकत्रित करने व निर्भीक तथा निरपेक्ष जनकल्याणकारी ख़बर बनाने, लिखने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
बेहतर रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार आलोक शुक्ला, राहुल गोस्वामी, अनुराग शर्मा, दिनेश कुमार सोनी, सत्येंद्र सिंह राजपूत सहित 14 पत्रकारों तथा 6 छोटे मीडिया हाउस को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पी सी रथ ने देश में प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में नार्वे के पहले नंबर पर होने तथा भारत का स्थान 151 में होने पर चिंता व्यक्त की। विभिन्न पत्रकार संगठनों के माध्यम से। प्रदेश के कोने कोने तक फैले पत्रकारों तक इन चिंताओं को ले जाने तथा पत्रकारों के हितों के लिए एकजुटता के लिए प्रयास करने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम संयोजक श्री रथ ने बताया कि बेहतर पत्रकारिता की उम्मीद सम्मान 2025 से आलोक शुक्ला पहल, उचित शर्मा टीआरपी, देवेंद्र गुप्ता मोर छत्तीसगढ़, राहुल गोस्वामी स्वतंत्र बोल, उचित शर्मा महासमुंद डायरी, सत्येंद्र सिंह राजपूत फोर्थ आई, सैयद सलमा वैदिक व अन्य को सम्मानित किया गया इसके अलावा प्रदेश के पत्रकार संगठनों के अध्यक्ष/महासचिव को भी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। जिसमें सभी संभागों से पत्रकार शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसिफ इकबाल ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के अनुभव के साथ खबर बनाते समय विशेष ध्यान रखने वाले प्रमुख बातों को साझा किया । विशिष्ठ अतिथि परदेशी राम वर्मा ने साहित्य और समाचार पत्रों के रिश्ते पर अपना व्यक्तव्य देते हुए पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाने वाले रम्मू श्रीवास्तव, राजनारायण मिश्र जैसे नामी पत्रकारों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम के समापन में आभार व्यक्त करते हुए आलोक शुक्ला ने राष्ट्रीय पत्रकारिता से डिजिटल पत्रकारिता के अपने अनुभव को साझा किया और ऐसे कार्यक्रमो को आज की जरूरत बताया। अचानक तेज बारिश और मौसम में बदलाव के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूर दूर से आए पत्रकारों ने भागीदारी की।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

