Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने में हर्ष और उल्लास के बीच तिरंगा फहराया जा रहा है।इस कड़ी में राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में झंडा फहराया। रायपुर पुलिस परेड मैदान में राज्यपाल रामेन डेका ने झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी ली। इस दौरान आकर्षक झांकिया निकाली गई। वहीं मुख्य्मंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में तिरंगा फहराया। परेड की सलामी लेने के साथ प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भारत के संविधान, लोकतंत्र, और विविधता में एकता की भावना का आदर करते हुए सुशासन और विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, और यह हर नागरिक के उत्थान और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्य बिंदु: ध्वजारोहण और परेड: मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सुरक्षा बलों द्वारा आयोजित…
देश भक्ति पर विशेष आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और परेड की भव्य तैयारियां पूरी, विभागों की झाकिया का भी होगा प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2025 का भव्य आयोजन इस बार कबीरधाम जिले में बड़े हर्षोउल्लास और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आचार्य पंथ गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, कवर्धा में आयोजिय होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज पंडरिया विकासखंड के ग्राम गौरकांपा में स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध भगवान शिव और शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव और शनि देव की आराधना करते हुए जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कलेक्टर वर्मा ने मंदिर में विशेष पूजा आरती की और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और इसकी धार्मिक आस्था के बारे में जानकारी ली। मंदिर के पुजारी ने कलेक्टर को मंदिर के इतिहास और उसकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में बताया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग मनोज पराते, तहसीलदार सुनील सोनपिपरे, जनपद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी गई है।परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक होगी।बता दें ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा में करीब 38 हजार परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए लगभग 44 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। ओपन स्कूल परीक्षा के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।10वीं की परीक्षा 27 मार्च हिन्दी,…
गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा-अंबिकापुर। 76 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। शुक्रवार को तैयारियों का अंतिम रिहर्सल कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल की मौजूदगी में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर सुनील नायक रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया, तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 26 जनवरी “गणतंत्र दिवस“ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।डॉ. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, संविधान के सृजन से ही हमने देश की आजादी का मूल लक्ष्य हासिल किया है। संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक की अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हो, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड अंर्तगत तिमारपुर में पिछले दिनों नक्सल धमाके से बुरी तरह घायल तेरह वर्ष की बालिका को सरकार, और डाक्टरों के प्रयासों से पखवाड़े भर बाद अपना चेहरा वापस मिल सका है। बालिका, और उनके परिजनों ने सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा से मिलकर आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका के स्वस्थ होने पर खुशी जताई है। बताया गया कि सुकमा के कोंटा ब्लॉक के तिमारपुर गांव में नक्सलियों ने गत 12 जनवरी को सुरक्षा बलों को निशाने पर लेते हुए आईडी ब्लास्ट किया था, लेकिन वहां 13 साल की…
लोकतंत्र का आधार है मतदान- कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, दिलाई मतदाता शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज जिला प्रशासन द्वारा कोनी स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मत देने का अधिकार हमें कड़े संघर्ष के बाद मिला है। हमें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। मतदान लोकतंत्र का आधार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर…
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी.चौधरी संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा झण्डा फहराएंगे। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के गणतंत्र दिवस संदेश वाचन के साथ ही आयोजित परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित शासकीय विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की शानदार झांकी प्रदर्शनी भी देखने का मौका मिलेगा। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां पूर्ण…

