Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
Author: admin
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: निर्विरोध चुने गए 1 लाख 59 हजार पंच, बस्तर में सबसे अधिक, रायपुर में सबसे कम
Khabarworld24.com -रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की गई है, जिससे राज्यभर में चुनावी माहौल तेज हो गया है। गांव-गांव में पंचायत चुनाव का माहौल पहले से ही बनना शुरू हो गया था। पंचायत चुनाव गैरदलीय आधार पर होते हैं, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक संघर्ष इन चुनावों में देखा जाता है। यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र की पहली सीढ़ी के रूप में देखा जाता है, जहां लोग पंच बनने के लिए चुनाव लड़ते हैं। राज्य के 1,59,689 पंचायत पदों के लिए यह चुनाव होते हैं। इन चुनावों में राजनीतिक दल सीधे…
Khabarworld24.com -जगदलपुर। नारायणपुर जिले के गढ़बेंगाल गाँव का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। गोड मुरिया जनजाति के प्रसिद्ध काष्ठकला (लकड़ी पर कला) के कलाकार पंडीराम मंडावी को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। पंडीराम मंडावी का नाम कला के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए सराहा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि मंडावी का चयन छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को विश्व मंच पर उजागर करता है। पंडीराम मंडावी का परिवार पहले भी चर्चित रहा…
Khabarworld24.com -नई दिल्ली। नीट-यूजी 2025 परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के फॉर्मेट में संशोधन किया है। पहले जहां परीक्षार्थियों को दो हिस्सों में विभाजित प्रश्नपत्र मिलता था, जिसमें कुछ वैकल्पिक प्रश्न होते थे, वहीं अब नए पैटर्न के अनुसार छात्रों को 180 अनिवार्य प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इस नई प्रणाली के तहत छात्रों को 3 घंटे (180 मिनट) का समय प्रदान किया जाएगा। पहले का पैटर्न: सेक्शन A: 35 अनिवार्य प्रश्न सेक्शन B: 15 वैकल्पिक प्रश्न (जिनमें से छात्रों को 10 का उत्तर…
खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर l भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. विजय शंकर मिश्रा को नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें “चुनाव आयोग संपर्क व न्यायिक मामले” समिति का प्रभारी नियुक्त किया है। मिश्रा की इस नियुक्ति के पीछे पूर्ववर्ती विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा उठाए गए कानूनी कदमों की सफलता है। विधानसभा चुनाव में मिश्रा के नेतृत्व में आरटीआई टीम ने जिस तरह काम किया था, उससे तत्कालीन सरकार के प्रशासन में खलबली मच गई थी। चुनाव के दौरान मिश्रा और उनकी टीम ने ब्यूरोक्रेसी की कार्यप्रणाली…
गणतंत्र दिवस समारोह में शहीदों के परिजन हुए सम्मानित स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जिला मुख्यालय रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को भी…
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 52 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के पुलिस लाईन ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और प्रभारी पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के साथ परेड का निरीक्षण किया।समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।राजवाड़े के द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों…
गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद जवानों के परिजन हुए सम्मानित 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट ने भरी देशभक्ति की भावना खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला मुख्यालय धमतरी में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस अवसर पर नक्सल मोर्चों पर शहीद हुए जिले के 41 पुलिस जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर समारोह में सम्मानित किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टर सुनम्रता गांधी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। देश भर में एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सक्ती से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवती की घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार, युवती अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। वहीं आज अचानक बाड़ी में उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने प्रथम वाहिनी छ.स.ब.भिलाई (दुर्ग) में ध्वजारोहण पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक अधीक्षक अशोक शर्मा, स्टेनोग्राफर वर्ग -3 दौलत राम साहू, सहायक ग्रेड -2 एस. लता, सहायक ग्रेड -02 पवन कुमार यादव, भृत्य (दिव्यांग) प्रदीप कुमार भूआर्य, सहायक ग्रेड-3 ऐश्वर्या राव, जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड 3 कृष्ण कुमार देवांगन, जिला पंचायत के सहायक ग्रेड 03 सी. एल. देवांगन, जिला समन्वयक सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी का एलान कर दिया है। पार्टी ने भी ब्राह्मण वर्ग से डॉक्टर शुभांगी तिवारी को मेयर का उम्मीदवार बनायी है। शुभांगी कोटा निवासी प्रतिष्ठित तिवारी परिवार से है। डॉ शुभांगी पूर्व पार्षद अंजू चंद्रशेखर तिवारी की पुत्री है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने शुभांगी तिवारी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी साफ छवि और सामाजिक कार्यों में योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।…

