Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधान सभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया । विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-संविधान के सृजन से ही देश की आजादी का मूल लक्ष्य हमने हासिल किया। हमारा संविधान वास्तव में सीमाओं का निर्धारण है चाहे वह एक नागरिक की सीमा हो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा करते सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी बड़े वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिससे नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को किया याद खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुन्द। 76वां गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मंत्री बघेल ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इसके पश्चात खाद्य मंत्री बघेल ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंच पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह मौजूद थे।इसके पश्चात् प्लाटून 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 2025 नगरीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा में रायपुर समेत राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस निर्णय को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति और प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सार्वजनिक किया है। रायपुर से मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी का टिकट बीजेपी ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया है।…

Read More

डीएसपी प्रवीण भारती ने संभाली परेड की कमान खबर वर्ल्ड 24 न्यूज -राकेश पांडेय, जगदलपुर| गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इस मौके पर जनसमूह की भारी उपस्थिति देखी गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों, स्कूल के बच्चों, और सरकारी अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परेड की मुख्य झलकियाँ: इस वर्ष की परेड की कमान डीएसपी प्रवीण भारती के हाथों में रही, जिन्होंने 15 टुकड़ियों को कुशलता से कमांड करते हुए शानदार मार्चपास्ट का नेतृत्व किया। परेड में पुलिस, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने दुर्ग में फहराया तिरंगा। इस दौरान रमन सिंह ने कहा, आज हमारे भारत के #गणतंत्र_दिवस के पावन अवसर पर, जब विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपनी स्वतंत्रता, संविधान और समृद्ध परंपराओं का उत्सव मना रहा है, मुझे दुर्ग जिले में गौरवशाली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस लहराते हुए तिरंगे को देखना हमें यह स्मरण कराता है कि हमारे पूर्वजों ने इस पवित्र मिट्टी और हमारी स्वतंत्रता के लिए कितने बलिदान दिए, ताकि हम आजादी की खुली हवा में सांस ले सकें।गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता, और संविधान की महत्ता का संदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, और समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। भूपेश बघेल का संबोधन:तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा, “यह दिन हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों की याद दिलाता है। हमें देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए लगातार प्रयासरत रहना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा। मंत्री ने कहा, आज हमारा देश आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से सशक्त हो रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, हम सभी मिलकर भारत को एक महान और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी दिनों में ठंड का असर काफी कम होता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड अब लगभग नदारद हो गई है, और दोपहर में गर्मी का अनुभव होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष गिरावट की संभावना नहीं है, बल्कि इसके बाद तापमान में वृद्धि के संकेत हैं। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 25 जनवरी 2025 को न्यायधानी बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। यह तापमान इस समय ठंड…

Read More