Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    November 20, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक

    November 20, 2026

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
    • जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
    • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
    • पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » दुर्ग सांसद विजय बघेल कवर्धा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग सांसद विजय बघेल कवर्धा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

    adminBy adminJanuary 25, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    देश भक्ति पर विशेष आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और परेड की भव्य तैयारियां पूरी, विभागों की झाकिया का भी होगा प्रदर्शन

    खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2025 का भव्य आयोजन इस बार कबीरधाम जिले में बड़े हर्षोउल्लास और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आचार्य पंथ गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, कवर्धा में आयोजिय होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई की विशेष उपस्थिति में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने पूरी तत्परता और समर्पण के साथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
    गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत समारोह का शुभारंभ सुबह 8ः58 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगा। 9ः00 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन और परेड सलामी के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हर्ष फायर, राष्ट्रपति जय घोष और मार्चपास्ट के माध्यम से गणतंत्र दिवस का आयोजन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन 9ः25 बजे से किया जाएगा। समारोह के आकर्षण में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन, शहीद परिवारों का अभिनंदन और पुरस्कार वितरण शामिल हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कुल 10 प्लाटून हिस्सा लेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह करेंगे, जबकि उप परेड कमांडर उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान होंगे। परेड में शामिल 10 प्लाटून में 17वीं वाहिनी छसबल जिला कबीरधाम, प्लाटून कमांडर एपीसी प्रभुवयाल गर्ग होंगे। जिला पुलिस बल (पुरुष) प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे अपनी टीम के साथ कवर्धा जिले की सुरक्षा व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्लाटून का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा। जिला पुलिस बल (महिला) से प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार चंद्रवंशी होंगे। यह प्लाटून महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका का प्रतीक है। नगर सेना प्लाटून कमांडर,नायक मंगलुराम मेरावी हो होंगी। नगर सेना का दल साहस और सुरक्षा का संदेश है। वन विभाग प्लाटून कमांडर, वन रक्षक तारकेश यादव होंगे। यह प्लाटून पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश इस प्लाटून के माध्यम से दिया जाएगा। एनसीसी (बालक) आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा, प्लाटून कमांडरः सीनियर डिवीजन अंडर ऑफिसर पुनेश धुर्वे होंगे। इस प्लाटून मेंयुवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण इस प्लाटून में झलकेगा। एनसीसी (बालिका) आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर, जूनियर अंडर ऑफिसर अदिति मिश्रा है।।यह महिला सशक्तिकरण और एनसीसी की भूमिका को दर्शाने वाली यह प्लाटून खास आकर्षण होगी। एनसीसी (बालक) स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर सार्जेंट दीपांशु कश्यप होंगे।यह दल उत्साह और अनुशासन का अद्भुत उदाहरण है। एनसीसी (बालिका)-स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर कैडेट रंजीता होंगी। बालिका एनसीसी दल राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का प्रदर्शन करेगा। एनसीसी (बालिका) स्वामी करपात्री जी विद्यालय का दूसरा दल कैडेट कमांडरः संतोषी योगी होंगी। उनका यह दल अपने अनूठे प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित करेगा।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां
    परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जिले के कुल सात विद्यालयों के छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और देशभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जो विकास कार्यों और सामाजिक संदेशों पर आधारित होंगी। पुलिस बैण्ड में प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे और प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में राष्ट्रीय धुनें बजाई जाएगी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अशोका पब्लिक स्कूल और होली क्रॉस के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एरोबिक व्यापम प्रदर्शन के साथ होगी।इसके अलावा जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्र छत्तीसगढ़ी फोक रिमिक्स “जामुल डाली पताल चटनी“ पर प्रस्तुति देंगे। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के विद्यार्थी “छत्तीसगढ़ महतारी“ और “बस्तर मोचो सुंदर माटी“ थीम पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा “नक्सल मुक्त बस्तर“ थीम पर एक संदेशपूर्ण प्रस्तुति देगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कवर्धा की प्रस्तुति में आजादी में महिलाओं के योगदान को नारी शक्ति के रूप में रेखांकित किया जाएगा। अभ्युदय स्कूल कवर्धा “इंडियन वूमेन फोर्स,आसमान दी परी“ पर प्रदर्शन करेगा।
    शहीद परिवारों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
    मुख्य तिथि सांसद बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद परिवारों का विशेष अभिनंदन समानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल पंकज पटेल, अपर कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडों, एसडीएम सुआकांक्षा नायक, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    November 20, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक

    November 20, 2026

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    By Khabar WorldNovember 20, 20262

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में…

    जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक

    November 20, 2026

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    November 20, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    November 20, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक

    November 20, 2026

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    November 20, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.