Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए ईवीएम के माध्यम से किया जाएगा। मतदान के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का उपयोग किया जाएगा, जिसमें मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन से मतदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता एक ही समय में दो अलग-अलग पदों अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदान कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग बटन दबाने की आवश्यकता होगी। ईवीएम में एक ही साथ अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों और पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों की सूची अंकित होगी। ईवीएम मशीन की स्क्रीन पर उपर की तरफ अध्यक्ष पद…
सामान्य प्रेक्षक बी. विवेकानंद रेड्डी ने नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बी. विवेकानंद रेड्डी ने आज जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रेक्षक रेड्डी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं और मतदाताओं की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आचार संहिता का कड़ाई से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा मुरूम एवं रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा और 02 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। जप्त वाहनों को थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षण केन्द्र पुलिस लाईन मुंगेली में रखा गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 25 एम 0261, महिन्द्रा सोल्ड और हाईवा क्रमांक सीजी 22 एडी 3388 में मुरूम एवं रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर टीम द्वारा वाहनों को जप्त किया गया है, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खाद्य सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ राज्य भंडार गृह निगम धपई गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने गोदाम में संग्रहित चावल की गुणवत्ता, स्टॉक की उपलब्धता और रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक और डिपो इंचार्ज की अनुपस्थिति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गोदाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन में तोकापाल एवं बकावण्ड ब्लॉक मुख्यालय में आज गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों सहित मतदान अधिकारी-एक को मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए इन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को मतदान तथा मतगणना के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का आज गुरूवार काे एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कुछ देर रूकने के बाद राज्यपाल रमेन डेका के दंतेवाड़ा रवाना हुए अपने एक दिवसीय दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बस्तर कमिशनर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी, डीआईजी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पत्रकार मुकेश हत्याकांड से जुडे मामले में पीडब्लूडी के ईई, एसडीओ व सब इंजीनियर को सहआरोपी बनाया गया है। जिसमें पीडब्लूडी के रिटायर्ड ईई बीआर. ध्रुव, एसडीओ आरके. सिन्हा और इंजीनियर जीएस. कोड़ोपी पर धारा 3 (5), 316 (5), 318 (4) के तहत गंगालूर थाने में मामला दर्ज हुआ है। एक जनवरी काे युवा पत्रकार मुकेश की हत्या के बाद हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर द्वारा गंगालूर-मिरतुर सड़क में भ्रष्टाचार को लेकर पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसी बीच इंजीनियर कोड़ोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले की स्कूल और कॉलेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मझगांव, विकासखंड कोटा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन धारण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई! प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को रेखांकित किया। छात्र विदुषी तिवारी ने भजन “वैष्णव जन तो तेरे कहिए” गाकर सुनाया। इस अवसर पर शाला नायक प्रशांत जायसवाल एवं छात्र परिषद के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 2 नक्सली दम्पति सहित 52 लाख रूपये के ईनामी कुल 9 नक्सलियों 1. कलमू मंगड़ू पिता नंदा (पीएलजीए बटालियन नं.-1 कम्पनी नं. 2 सेक्सन ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम, ईनामी 8 लाख) निवासी मोरपल्ली जोन्नापारा थाना चिंतलनार सुकमा, 2. महिला माड़वी बुधरी पति मड़कम मंगडू (दक्षिण बस्तर बटालियन नम्बर 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 मंगला से भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध विजयी घोषित हो गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद रमेश पटेल का चुनावी सफर बिना किसी प्रतिस्पर्धा के पूरा हुआ। इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, कांग्रेस ने अपने ही प्रत्याशी श्याम पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।बिलासपुर नगर निगम के मंगला वार्ड 13 में इस बार कोई चुनाव नहीं होगा। जांच के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के…

