खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 मंगला से भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध विजयी घोषित हो गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद रमेश पटेल का चुनावी सफर बिना किसी प्रतिस्पर्धा के पूरा हुआ। इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, कांग्रेस ने अपने ही प्रत्याशी श्याम पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बिलासपुर नगर निगम के मंगला वार्ड 13 में इस बार कोई चुनाव नहीं होगा। जांच के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए, जिससे भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध पार्षद बन गए। कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन जाति प्रमाणपत्र न जमा करने के कारण रद्द हुआ, जिसके बाद पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। वहीं, भाजपा में इस जीत को लेकर जश्न का माहौल है, क्योंकि रमेश पटेल को उनकी साफ छवि और सामाजिक कार्यों के लिए पहले से ही जनता का समर्थन प्राप्त था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

