खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 2 नक्सली दम्पति सहित 52 लाख रूपये के ईनामी कुल 9 नक्सलियों 1. कलमू मंगड़ू पिता नंदा (पीएलजीए बटालियन नं.-1 कम्पनी नं. 2 सेक्सन ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम, ईनामी 8 लाख) निवासी मोरपल्ली जोन्नापारा थाना चिंतलनार सुकमा, 2. महिला माड़वी बुधरी पति मड़कम मंगडू (दक्षिण बस्तर बटालियन नम्बर 1 कम्पनी नम्बर 2 (बी) सेक्षन पार्टी सदस्या, ईनामी 8 लाख) निवासी दोरामंगू थाना कोंटा जिला सुकमा, 3. समीर उर्फ मिडियम सुक्का पिता स्व. देवा (पीएलजीए बटालियन नंबर 1 हेड क्वार्टर (कम्पनी नंबर 3) कम्युनिकेषन टीम कमाण्डर/पीपीसीएम ईमानी 8 लाख ) निवासी ताड़मेटला गोंडेपारा थाना चिंतागुफा सुकमा, 4. महिला रजनी उर्फ राजे उर्फ बीड़े माड़वी पिता माड़वी गंगा पति मिडियम समीर उर्फ सुक्का (बटालियन हेड क्वार्टर प्लाटून सेक्सन‘‘ए‘‘ सदस्या ईनामी 8 लाख) निवासी कोंगोड़ीपारा बड़ेसट्टी थाना फुलबगडी सुकमा, 5. महिला शांति कवासी पिता गंगा (बटालियन नं. 1 कम्पनी नं. 2 सेक्षन ‘‘बी’’ की पार्टी सदस्या ईनामी 8 लाख) निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा सुकमा, 6. महिला मड़कम सोमड़ी पति मड़कम नंदा (प्लाटून नं. 8 की पीपीसीएम, ईनामी 8 लाख) निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा सुकमा, 7. महिला नुप्पो नरसी पिता स्व. भीमा (पामेड़ एलओएस पार्टी सदस्या, ईनामी 1 लाख) निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा सुकमा, 8. महिला मड़कम हिड़मे पिता जोगा (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्या, ईनामी 1 लाख) निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा सुकमा, 9. महिला नुप्पो हुंगी पिता स्व. जोगा (सुरपनगुड़ा आरपीसी केएएमएस अध्यक्षा, ईमानी 1 लाख) निवासी सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने आज गुरूवार काे किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 2 री वाहिनी सीआरपीएफ एवं राजीव कुमार 2 री वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सली कलमू मंगडू पिता नंदा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी टीम सुकमा, नक्सली माड़वी बुधरी पति मंगडू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा सुकमा, नक्सली समीर उर्फ मिड़ियम सुक्का रंजनी उर्फ राजे पति मिड़ियम समीर को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा, नक्सली शांति कवासी पिता गंगा, मड़कम सोमड़ी पति मड़कम नंदा, नुप्पो नरसी पिता स्व. भीमा, मड़कम हिड़मे पिता जोगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 2 री वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा तथा नक्सली नुप्पो हुंगी को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 204 वाहिनी कोबरा आसूचना शाखा के कार्मिकों का येगदान रहा। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता 25-25 हजार रूपये के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करोये जायेंगे। विदित हो कि उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 2 नक्सल दम्पति ‘‘ कलमू मंगडू पिता नंदा – माड़वी बुधरी’’ एवं ‘‘समीर उर्फ मिड़ियम सुक्का पिता देवा-रजनी उर्फ राजे ’’ है, जो नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर एक-दूसरे से प्रेम-प्रसंग होने पर विवाह किया गया था।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

