खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए ईवीएम के माध्यम से किया जाएगा। मतदान के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का उपयोग किया जाएगा, जिसमें मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन से मतदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता एक ही समय में दो अलग-अलग पदों अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदान कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग बटन दबाने की आवश्यकता होगी। ईवीएम में एक ही साथ अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों और पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों की सूची अंकित होगी। ईवीएम मशीन की स्क्रीन पर उपर की तरफ अध्यक्ष पद की सूची दिखाई देगी, जबकि नीचे की तरफ पार्षद पद की सूची दिखेगी।
मतदाता पहले अध्यक्ष पद के लिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चयन करेंगे, और उसके बाद पार्षद पद के लिए मतदान करेंगे। दोनों पदों के लिए मतदान अलग-अलग बटन दबाने से होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, मतदाता को पहले अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाना होगा और फिर पार्षद पद के लिए। जब दूसरा बटन दबाया जाएगा, तो ईवीएम मशीन में एक लंबी बीफ की आवाज आएगी, जो यह संकेत करेगी कि वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस आवाज का मतलब होगा कि दोनों पदों के लिए मतदाता का वोट सफल दर्ज हो चुका है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है। इस प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के बारे में जानकारी प्रदान किया जा रहा है और नागरिकों को हाथों-हाथ इसका उपयोग करने का मौका मिल रहा है। प्रदर्शन केंद्र में नागरिक न केवल ईवीएम के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि वे इस पर खुद मतदान की प्रक्रिया का अनुभव भी कर रहे हैं। यह केंद्र जिले के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन्हें चुनावी प्रक्रिया से परिचित कराएगा और आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भागीदारी को बढ़ावा देगा। साथ ही यह कदम चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को भी मजबूत करेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

