Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन (CGMSC) में करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच ACB/EOW ने तेज कर दी है। हाल ही में ACB ने CGMSC के सबसे बड़े सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट ने 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ACB/EOW की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं जांच का दायरा बढ़ाते हुए ACB/EOW ने 6 अधिकारियों से पूछताछ के लिए राज्य सरकार से नियम 17 ए के तहत अनुमति मांगी है। इन 6 अधिकारियों से हो सकती है पूछताछACB/EOW अधिकारी ने मीनाक्षी गौतम, वसंत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जा चुकी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध कंबोडिया में संचालित स्कैम कॉल सेंटर्स से बताया जा रहा है। यह ठगी रैकेट गुजरात और छत्तीसगढ़ के आरोपियों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसमें मास्टरमाइंड गुजरात के श्रेणिक कुमार सांघवी का नाम सामने आया है। सांघवी कंबोडिया में स्थित स्कैम कॉल सेंटर्स से जुड़ा हुआ था और भारत लौटने के बाद उसने अपने साथियों की…

Read More

छत्तीसगढ़ के हजारों लोग अन्य प्रांत जाते है तो क्या वे रोहिंग्या है? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार के इशारे पर 2500 गरीब मजदूरों को उनके कमरों से उठा कर थाने में लाकर बैठाया जाना गरीबों पर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। देश के एक राज्य से दूसरे राज्य में रोजी-रोटी कमाने जाना गुनाह नहीं है। हमारे छत्तीसगढ़ के भी हजारों लोग अन्य प्रांतों में रोजगार के लिये जाते है। भारत का संविधान अपने हर नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में बसने और रोजगार करने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को प्रशासनिक कुशलता के साथ पूरी जवाबदेही और गम्भीरता से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली सहित शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, ट्रायसाइकिल की व्यवस्था करें। मतदान एवं मतगणना दलों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि मतदान दल एवं मतगणना दल दक्षता के साथ मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवा सकें। साथ ही सेक्टर ऑफिसरों का नियमित भ्रमण के जरिए क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाएं। निर्वाचन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 49 अभ्यर्थियों ने 55 नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 डिंडौरी से संध्या साहू, क्षेत्र क्रमांक 03 बोड़तराकला से दीपबाई खाण्डेकर एवं रत्ना काठले, क्षेत्र क्रमांक 04 मनोहरपुर से शांति भास्कर एवं हेमलता बंजारे, क्षेत्र क्रमांक 05 औराबांधा से छैलीबाई साहू, सुभद्रा शुक्ला और राजकुमारी चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 06 दशरंगपुर से मकराल यादव एवं श्रीकांत पाण्डेय, क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में 14 जनवरी से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि और पशुहानि को कम करने के लिए घूमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाया गया। इस कार्य में ट्रैफिक थाना मुंगेली और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। पखवाड़े के अंतर्गत जिले में 06 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 83 पशुओं का उपचार, 272 कृमिनाशक दवाइयां दी गईं, 395 औषधि विवरण जारी किए गए, 20 बधियाकरण और 09 टीकाकरण किए गए। शिविर में स्वसहायता समूह की महिलाओं को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज नामांकन के चौथे दिन जिला पंचायत सदस्य के 34 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 1 फरवरी शनिवार के दिन भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इनमें निर्वाचन क्षेत्र कमांक 01 बिल्हा से अनुसूईया जागेन्द्र ग्राम गढ़वट, सुनीता ह्दयेश कश्यप ग्राम सेलर, हेमलता साहू ग्राम नेवसा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 बिल्हा से राजेश सूर्यवंशी ग्राम पौंसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बिल्हा से आशा पाण्डेय ग्राम उर्तुम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 बिल्हा से अल्का विकास डहरिया ग्राम नगपूरा, अनिता राजेन्द्र शुक्ला ग्राम बेलगहना, मीना दिलीप कोशले ग्राम भोजपुरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 बिल्हा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन आज वापस ले लिया है। रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन पत्र वापस लिया है। इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से वेदराम यादव, विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 07 से मनोज पाठकर, वार्ड क्रमांक 03 से निरीता बघेल, विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति, सत्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप दक्षिण बस्तर डिवीजन, पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत नक्सलियाें के पीएलजीए सदस्य, सीएनएम, डीएकेएमएस, कुटीर शाखा, कृषि शाखा के अध्यक्ष/सदस्य सहित 6 लाख के ईनामी 10 नक्सलियाें ने 1. अर्जुन मड़कम ऊर्फ अर्जुन गेन्ने इनामी 2 लाख, 2.…

Read More

जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थी होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 प्रदेश में 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा गरियाबंद में भी 7 केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षार्थी आयोग के…

Read More