खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में 14 जनवरी से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि और पशुहानि को कम करने के लिए घूमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाया गया। इस कार्य में ट्रैफिक थाना मुंगेली और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। पखवाड़े के अंतर्गत जिले में 06 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 83 पशुओं का उपचार, 272 कृमिनाशक दवाइयां दी गईं, 395 औषधि विवरण जारी किए गए, 20 बधियाकरण और 09 टीकाकरण किए गए। शिविर में स्वसहायता समूह की महिलाओं को गोबर खाद और गौमूत्र के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पशु सखियों को सामान्य पशु चिकित्सा जानकारी और पालीथीन बैग के उपयोग को रोकने के लिए जागरूक किया गया।
पखवाड़े के समापन पर 30 जनवरी को विकासखंड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा के शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पशु विभाग के उपसंचालक डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने छात्रों को पशु क्रूरता के बारे में जानकारी दी, जिसमें दुधारू पशुओं को आक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाकर दूध निकालना, सवारी ढोने वाले बैल व भैंसों पर अधिक वजन लादना, पशुओं को बंधक रखना, और अन्य क्रूरता के कृत्यों पर चर्चा की। उन्होंने पशु क्रूरता के संबंध में कानूनी सजा के प्रावधानों के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में पांच प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. डी के सारस्वत ने दुधारू पशुओं के पालन-पोषण, दूध की उपयोगिता और दूध में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. शत्रुहन सिंह ने रैबिज बीमारी के बारे में बताया और कुत्ते के काटने पर मनुष्य और पशु को होने वाले खतरे तथा बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूल के प्रधानपाठक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

