Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “नगर निगम के 70 वार्ड के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों का यहां कार्यकर्ता सम्मेलन था। जिसमें हमारे प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और हमारे सभी विधायक एकत्रित हुए… बहुत अच्छे से यह सम्मेलन संपन्न हुआ है… भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास है और निश्चित रूप से हम रायपुर नगर निगम का चुनाव जीतेंगे।

Read More

विपक्ष के नाम वापसी से बदला राजनीतिक समीकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद | बसना नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर ली है। नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद यह चुनाव रोचक मुकाबले से बदलकर भाजपा की एकतरफा जीत में बदल गया। विपक्ष के नाम वापसी से बदला खेल इससे पहले कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की अमरीन इल्लू गीगानी, और निर्दलीय प्रत्याशी भाग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सौजन्य भेंट की। श्रीमती आनंदी बेन पटेल अभी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।

Read More

राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे। डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के माना में चौथी बटालियन के सीएएफ का जवान गंगाराम ध्रुव ने खुदकुशी कर ली है, बताया जा रहा है कि पुलिस जवान ने कल देर रात माढ़र इलाके में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौत के कारणों का पुलिस पतासाजी कर रही है। पुलिस खुदकशी का पंचनामा कर उसकी बॉडी उनके गृह ग्राम भेजा दिया है।जानकारी के अनुसार, मृतक जवान मूलत: बिलासपुर का रहने वाला था। वे यहां माना में किराये के मकान रहता था।कल डयूटी करने के बाद रात 8 बजे घर से निकला था। जिसके बाद वो वापस नही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान के दिनों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के मुताबिक, नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी को और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। सरकार ने 11, 17 और 20 फरवरी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। हालांकि, 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड 24 न्यूज, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद अब सतह पर आ गए हैं, खासकर नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर मचे घमासान के चलते। ताजा घटनाक्रम में, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए टिकट काटे जाने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नाम भेजा। 36 साल का लंबा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज, कोरबा। छत्तीसगढ़ में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। कोरबा जिले के 3 साल के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राहत की बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है और उसे सख्त चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात में भी HMPV के मामले सामने आए थे, लेकिन अब तक इस वायरस से कोई मौत की खबर नहीं आई है। बच्चे के स्वास्थ्य की स्थिति: बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरबा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत जांजगीर चांपा अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन हेतु आज 31 जनवरी को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए एवं 23 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। रिटर्निग अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल ने बताया कि कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 27 में जमा किया जा रहा है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने का समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक है।शनिवार को भी होगा नामांकन जमा छत्तीसगढ़…

Read More