खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत जांजगीर चांपा अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन हेतु आज 31 जनवरी को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए एवं 23 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। रिटर्निग अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल ने बताया कि कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 27 में जमा किया जा रहा है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने का समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक है।
शनिवार को भी होगा नामांकन जमा
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सार्वजनिक अवकाश शनिवार 1 फरवरी को भी नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। सभी इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित समय में अपने नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा कर सकेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

