खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन आज वापस ले लिया है। रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन पत्र वापस लिया है।
इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से वेदराम यादव, विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 07 से मनोज पाठकर, वार्ड क्रमांक 03 से निरीता बघेल, विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति, सत्या रजक एवं वार्ड क्रमांक 10 से मोहम्मद युसुफ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कल दो पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को उनके दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया। अन्य प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

