Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
Author: admin
हिंदू धर्म में होने वाले सभी धार्मिक पर्वों का अपना-अपना महत्व बताया गया है। साल में होने वाली सभी 24 एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। एकादशी तिथि के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना, पूजा पाठ, स्तोत्र आदि का पाठ करने का विधान बताया गया है। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष में होने वाली एकादशी का सबसे अधिक महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में निर्जला एकादशी के व्रत का आगमन होता है। जिससे सभी पाप नष्ट होने के साथ सभी एकादशियों का फल प्राप्त होता हैं। निर्जला एकादशी का व्रत सभी 24 एकादशी में सबसे कठिन होती…
नई दिल्ली। दांतों में सड़न और कैविटी एक आम समस्या है, लेकिन समय के साथ यह परेशानी गंभीर हो सकती है। गलत खान-पान, खराब ओरल हाइजीन और बैक्टीरिया के कारण दातों में सड़न पैदा हो सकती है और कैविटी की परेशानी हो सकती है। जब हम ज्यादा मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तब दांतों पर बैक्टीरिया और प्लाक का निर्माण होने लगता है। यह बैक्टीरिया एसिड का निर्माण करता है, जो दांतों की ऊपरी परत यानी एनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है। समय के साथ यह परत टूटने लगती है, जिससे दांतों में सड़न की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज यानी शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, राजनानंदगांव और दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो सकती है। पश्चिमि विक्षोभ की वजह कल राजधानी समेत अन्य जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिसे मानसून के आगमन के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। फ्रांस रवाना होने से पहले जूही व्यास ने रमन सिंह से आशीर्वाद लिया। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने पोस्ट में बताया, #Cannes2025 के रेड कारपेट पर प्रदेश से पहली बार हमारे छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास जी शामिल होने के लिए आज फ्रांस के लिए रवाना हो रही हैं, इस अवसर पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ। मुझे इस बात पर अत्यंत प्रसन्नता है कि जूही व्यास जी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परिधान पहनकर पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगी। ऐसा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की…
खैरागढ़ के रेंगाकठेरा गांव में पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात की वजह खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात छोटे भाई ने आपसी विवाद में अपने बड़े भाई की बांस की बल्ली से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर का छोटा भाई शादी न कराए जाने से नाराज था, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। एसडीओपी खैरागढ़ आशा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि राकेश लंबे समय से अपनी शादी को लेकर नाराज था। उसका मानना था कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और क्रय-विक्रय दस्तावेजों के नियमों के पालन की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर रही है। सहायक औषधि नियंत्रक महेश कुमार नागवंशी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह धुर्वे के नेतृत्व में कोण्डागांव शहर स्थित नेताम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, दवाओं की खरीदी-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। जांच में सभी दस्तावेज नियमानुसार संधारित पाए गए और सीसीटीवी कैमरा भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के जंगलवार कॉलेज परिसर में तेंदुए का एक शावक घूमता हुआ देखा गया। घटना को लेकर परिसर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। कॉलेज परिसर जंगल से सटा होने के कारण क्षेत्र में वन्यजीवों की आमद कोई नई बात नहीं है, लेकिन कॉलेज परिसर के भीतर शावक का प्रवेश असामान्य और चिंताजनक माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने कॉलेज क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सर्च…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में शनिवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में एक साथ छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जिलों के करीब 15 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई है, वे सभी ठिकाने पूर्व मंत्री कवासी लखमा से जुड़े लोगों के हैं। दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर एसीबी-ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है। राजकुमार तामो को कवासी लखमा का करीबी माना जाता है। वहीं सुकमा जिले में 4 स्थानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आठ साल से अधूरे पड़े स्काई वॉक के निर्माण को पूर्ण करने के लिए साय सरकार के कदम उठाते ही कांग्रेस नेताओं के बयान आने लगे हैं। इस पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को कुछ समझ नहीं आता। कुछ भी बोल रहे हैं। कांग्रेस को पहले टेक्निकल रिपोर्ट पढ़नी चाहिए।पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने स्काई वॉक को लेकर उठ रहे सवालों का प्रेस वार्ता में जबाव दिया। उन्होंने कहा कि साय सरकार ने विकास के लक्ष्य को लेकर कार्ययोजना बनाई है। 2016 में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आत्महत्या का मामला बढ़ते ही जा रहा है, इसी बीच RPF की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार शाम अचानक अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF के…

