खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के जंगलवार कॉलेज परिसर में तेंदुए का एक शावक घूमता हुआ देखा गया। घटना को लेकर परिसर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। कॉलेज परिसर जंगल से सटा होने के कारण क्षेत्र में वन्यजीवों की आमद कोई नई बात नहीं है, लेकिन कॉलेज परिसर के भीतर शावक का प्रवेश असामान्य और चिंताजनक माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने कॉलेज क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि तेंदुए के शावक की मां भी आस-पास ही हो सकती है, जिससे खतरे की आशंका और बढ़ जाती है। वन विभाग ने कॉलेज प्रबंधन से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि यदि कोई तेंदुआ या शावक दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी वन विभाग को सूचना देंवें और किसी भी परिस्थिति में जानवर के पास जाने का प्रयास न करें।
Trending
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’
- कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय

